कैनरा बैंक ने विशेष रूप से रूपांकित एक-वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने हेतु अधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके परिणामस्वरूप मनिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड, बेंगालुरू या NITTE एजुकेशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, मैंगलोर द्वारा बैंकिंग और फाइनेंस में पोस्ट ग्रैजुएट डिपलोमा (PGDBF) प्राप्त हो सकेगा। पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर उम्मीदवारों की नियुक्ति कैनरा बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में की जाएगी।
इसी के लिए हम आपके समक्ष कैनरा बैंक PO अधिसूचना के संदर्भ में सभी विवरण लेकर आए हैं:
महत्वपूर्ण तिथियां, रिक्तियां, योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा प्रारूप, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम शुल्क और वेतन।
Topics Covered
कैनरा बैंक PO भर्ती 2018: महत्वपूर्ण तिथियां
आॅनलाइन पंजीकरण प्रारंभः 9 जनवरी 2018
आॅनलाइल पंजीकरण समापनः 31 जनवरी 2018
आॅनलाइन परीक्षा की तिथि (संभावित): 04 मार्च 2018
कैनरा बैंक PO भर्ती 2018: रिक्ति
प्रवेश ले सकने वाले विद्यार्थी की संख्या | (01.01.2018) को आयु | ||||||||
SC | ST | OBC | सामान्य | कुल | OC | HI | VC | ID | |
67 | 35 | 121 | 227 | 450 | 5 | 5 | 4 | 4 | न्यूनतम – 20 वर्ष
अधिकतम – 30 वर्ष |
कैनरा बैंक PO भर्ती 2018: योग्यता
- शैक्षणिक योग्यताः भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में न्यूनतम 60% अंक (SC/ST/PWDB के लिए 55%) या समकक्ष श्रेणी के साथ एक उपाधि (स्नातकता) या केंद्रीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष योग्यता।
- आयुः न्यूनतम 20 वर्ष – अधिकतम 30 वर्ष यानि कि एक उम्मीदवार का जन्म 01.1988 से पूर्व और 01.01.1998 के पश्चात नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों दिन सम्मिलित)
कैनरा बैंक PO भर्ती 2018: चयन प्रक्रिया और परीक्षा प्रारूप
चयन तीन चरणों में किया जाएगा। वे निम्न में उल्लेखित हैं:
- आॅनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा
- समूह चर्चा
- साक्षात्कार
आॅनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा का परीक्षा प्रारूप निम्न दर्शाया गया है।
विषय | परीक्षा का माध्यम | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
तार्किकता (Reasoning) | अंग्रेज़ी एवं हिन्दी | 50 | 50 | 2 घंटों का संयुक्त समय |
मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude) | अंग्रेज़ी एवं हिन्दी | 50 | 50 | |
अंग्रेज़ी भाषा | अंग्रेज़ी | 50 | 50 | |
सामान्य जागरूकता (General Awarness) | अंग्रेज़ी एवं हिन्दी | 50 | 50 | |
कुल (कुल प्रभावी अंक) | 200 | 200 |
0.25 का ऋणात्मक अंकन उपस्थित है
दोनों सेक्शनल और समस्त कट-आॅफ विद्यमान हैं
कैनरा बैंक पीओ भर्ती 2018: आवेदन शुल्क और पाठ्यक्रम शुल्क
कैनरा बैंक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्न दर्शाया गया है।
वर्ग | शुल्क की राशि/सूचना शुल्क |
SC/ST/PWBD | रूपए 118/- (सूचना शुल्क में केवल जीएसटी@18% सम्मिलित है।) |
अन्य सभी | रूपए 708/- (जीएसटी @ 18% सम्मिलित है।) |
पाठ्यक्रम का विवरण और सम्मिलित शुल्क (पाठ्यक्रम के लिए) निम्नलिखित तालिका में दर्शाए गए हैं।
क्र.सं. | संस्थान का नाम | प्रति उम्मीदवार पाठ्यक्रम शुल्क |
1 | मैसर्स मनिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विसेज़ प्रा. लि. बेंगालुरू कैंपस | पाठ्यक्रम शुल्क – रूपए 350000.00 +उपयुक्त कर
(वर्तमान में GST@18%: रूपए 63000.00) कुल पाठ्यक्रम शुल्क: रूपए 413000.00 |
2 | मैसर्स NITTE एजुकेशन
इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड, मैंगालुरू कैम्पस |
पाठ्यक्रम शुल्क – रूपए 300000.00 + उपयुक्त कर
(वर्तमान में GST@18%: रूपए 54000.00) कुल पाठ्यक्रम शुल्कः रूपए 354000.00
|
- पाठ्यक्रम में 9 माह का कक्षा में अध्ययन और कैनरा बैंक की शाखाओं/आॅफिस में 3 माह की इंटर्नशिप शामिल है।
- यह एक वर्षीय PGDBF पाठ्यक्रम या तो मनिपाल ग्लोबल एजुकेशन सविर्सेस प्राइवेट लिमिटेड, बेंगालुरू कैम्पस या NITTE एजुकेशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, मैंगलोर कैम्पस में आयोजित किया जाएगा।
- 9 माह के कक्षा में अध्ययन के दौरान कार्यक्रम पूर्ण रूप से आवासीय है और चयनित उम्मीदवारों के लिए कैम्पस में रहना आवश्यक होगा।
पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन उपरोक्त दोनों संस्थानों में से किसी एक में चयन प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा जिसमें कि आॅनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा जिसके पश्चात समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होते हैं। पाठ्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उम्मीदवारों को उस संस्था से “बैंकिंग और फाइनेंस (PGDBF) में पोस्ट ग्रैजुएट डिपलोमा” प्रदान किया जाएगा और उम्मीदवारों को बैंक में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-। में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में नियुक्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा।
कैनरा बैंक PO भर्ती 2018: वेतन
कैनरा बैंक के PO का वेतनमान निम्न दिया गया है:
स्केल | वेतन एवं लाभ |
JMGS-I | रूपए 23700-980/7-30560-1145/2-32850-1310/7-42020 |
आशा करते हैं यह आपकी सहायता करेगा।
शुभकामनाएं!
Oliveboard Live Courses & Mock Test Series
- Join Personalized Interview Batch: Prepare for SBI & IBPS Interviews with Ex-IBPS Panel Member
- Join SBI Clerk Selection Batch: Live Classes, Practice Sessions & Mock Tests
- Mission SSC CGL 2020-21 Online Course + Test Series: Join Now
- Join SSC CHSL 2021 Crash Course for Complete Exam Practice
- JK Bank Mains – Crash Course + Mock Tests – Join Now
- ECGC PO 2021 – Kickstart your preparation with a Free Mock Test