IBPS SO इतिहास तथा रोजगार की संभावनाएं
Hello Candidates,
IBPS SO (Specialist Officers) की परीक्षा से संबन्धित सभी जानकारी आप तक पहुंचाने के प्रयास में हम चरण-दर-चरण यह ब्लॉग लिख रहे हैं, जो आपको इस परीक्षा के सभी पहलुओं से अवगत कराएगा और परीक्षा की तैयारी में आपके लिए मददगार साबित होगा।
इसी प्रयास के तहत ब्लॉग का पहला चरण आपके लिए उपस्थित है।
IBPS SO की परीक्षा को अब थोड़ा ही समय शेष है और हम जानते हैं कि सभी अभ्यर्थियों में परीक्षा का तनाव है, इसीलिए हम यहाँ आपके लिए परीक्षा की तैयारी हेतु सभी संभव उपायों पर चर्चा करेंगे और परीक्षा से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आपको उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा के विभिन्न सोपानों तक पहुँचने के टिप्स और ट्रिक तथा सभी प्रकार की सहायक जानकारी आपको आपका लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगे।
काक चेष्टा, बको ध्यानं,
स्वान निद्रा तथैव च।
अल्पहारी, गृहत्यागी,
विद्यार्थी पंच लक्षणं॥
उक्त प्रसिद्ध श्लोक तो आप सभी को ज्ञात है। आप तो बस इसे ध्यान में रखिए तथा OliveBoard द्वारा उपलब्ध करायी गयी परीक्षा की तैयारी से संबन्धित विभिन्न प्रकार की अध्ययन सामग्री के साथ ज़ोर शोर से परीक्षा की तैयारी में जुट जाये।
OliveBoard पर हिन्दी में उपलब्ध फ्री मोक टेस्ट पेपर दें।
Topics Covered
IBPS SO इतिहास तथा रोजगार की संभावनाएं
IBPS SO (Specialist Officers) का इतिहास
देश के बैंकिंग तथा अर्थव्यवस्था तंत्र में IBPS (Institute of banking Personnel Selection) की एक अहम भूमिका है। वर्ष 1969 में बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद विभिन्न बैंक देश भर में व्यापक स्तर पर अपनी सेवाएँ देने के लिए अधिक से अधिक शाखाएँ खोल रहे थे। नए उम्मीदवारों की भर्ती के बिना बैंकिंग शाखाओं के इस व्यापक तंत्र का क्रियान्वयन मुश्किल था। विभिन्न पदों के लिए उचित उम्मीदवारों का चयन बैंको के लिए एक कठिन कार्य था। विभिन्न बैंकों की उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया मानक नहीं थी और न ही उसमें एकरूपता थी। बैंकों के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का मानना था कि कर्मचारियों के चयन के पारंपरिक तंत्र में उम्मीदवार की योग्यता को परखने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी थी, जिसके परिमाणस्वरूप कर्मचारियों के नौकरी के दौरान प्रदर्शन तथा उनकी पेशेगत संभावनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। इस समस्या का निवारण करने के लिए IBPS ने ज़िम्मेदारी उठाई और देश में Personnel Selection Test Conducting Agency के रूप में एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया।
पूरे भारत में और कुछ विदेशी स्थानों पर लगभग 200 के करीब शहरों/कस्बों में लगातार लाखों अभ्यर्थियों के लिए IBPS प्रतिवर्ष कई बैंकिंग परीक्षाएँ आयोजित करवा रहा है और उनमें से एक है, IBPS SO (Specialist Officers) की परीक्षा।
क्या आप OliveBoard की हिन्दी में उपलब्ध IBPS SO कंप्लीट मोक टेस्ट सीरीज़ पर प्रैक्टिस करना चाहेंगे?
IBPS SO के लिए रोजगार की संभावनाएं
इस बार 20 बैंकों के लिए IBPS SO की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिनकी सूची निम्न है।
भाग लेने वाले बैंक –
इलाहाबाद बैंक | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स | यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया |
केनरा बैंक | इंडियन ओवरसीज बैंक | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | बैंक ऑफ महाराष्ट्र |
इंडियन बैंक | यूको बैंक | बैंक ऑफ इंडिया | IDBI बैंक |
सिंडिकेट बैंक | बैंक ऑफ बड़ौदा | देना बैंक | पंजाब एंड सिंध बैंक |
आंध्रा बैंक | कॉर्पोरेशन बैंक | पंजाब नेशनल बैंक | विजया बैंक |
ये परीक्षा निम्नलिखित विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इस वर्ष IBPS ने SO के विभिन्न पदों के लिए 1590+ रिक्तियां निकाली हैं। आइए IBPS SO 2018-19 की परीक्षा के लिए कुल रिक्त पदों की संख्या पर एक नजर डालते हैं।
- आई.टी. अधिकारी (स्केल I) – 219
- कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल I) – 853
- राजभाषा अधिकारी (स्केल I) – 69
- विधि अधिकारी (स्केल I) – 75
- एचआर/कार्मिक अधिकारी (स्केल I) – 81
- विपणन अधिकारी (स्केल I) – 302
रिक्तियों का बैंकों के अनुसार आवंटन-
आई.टी. अधिकारी (स्केल I)
बैंक | रिक्तियाँ |
बैंक ऑफ बदोड़ा | 127 |
बैंक ऑफ इंडिया | 22 |
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स | 20 |
विजया बैंक | 20 |
कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल I)
बैंक | रिक्तियाँ |
इलाहाबाद बैंक | 50 |
बैंक ऑफ बदोड़ा | 500 |
बैंक ऑफ इंडिया | 26 |
कैनरा बैंक | 200 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 47 |
OliveBoard पर हिन्दी में उपलब्ध फ्री मोक टेस्ट पेपर दें।
राजभाषा अधिकारी (स्केल I)
बैंक | रिक्तियाँ |
इलाहाबाद बैंक | 8 |
बैंक ऑफ बदोड़ा | 20 |
बैंक ऑफ इंडिया | 4 |
कैनरा बैंक | 15 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 14 |
विजया बैंक | 20 |
OliveBoard पर हिन्दी में उपलब्ध फ्री मोक टेस्ट पेपर दें।
विधि अधिकारी (स्केल I)
बैंक | रिक्तियाँ |
ओरियंटल बैंक ऑफ कोमर्स | 25 |
बैंक ऑफ इंडिया | 1 |
कैनरा बैंक | 35 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 14 |
OliveBoard पर हिन्दी में उपलब्ध फ्री मोक टेस्ट पेपर दें।
एचआर/कार्मिक अधिकारी (स्केल I)
बैंक | रिक्तियाँ |
बैंक ऑफ बदोड़ा | 67 |
बैंक ऑफ इंडिया | 2 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 12 |
विपणन अधिकारी (स्केल I)
बैंक | रिक्तियाँ |
बैंक ऑफ इंडिया | 33 |
कैनरा बैंक | 150 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 119 |
OliveBoard पर हिन्दी में उपलब्ध फ्री मोक टेस्ट पेपर दें।
विभिन्न संकायों मे स्नातक अभ्यर्थियों के लिए उक्त बैंकों तथा उक्त पदों पर रोजगार की संभावनाएं हैं।
चरण 1 में इतना ही, हमारे अगले चरण में हम आपकों IBPS SO परीक्षा की योग्यता और वेतनमान के बारे में जानकारी देंगे।
All the best!
Oliveboard / ओलिवबोर्ड के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें और अध्यापकों से सीधे बात करें |
Author: Renuka Saini
Oliveboard Live Courses & Mock Test Series
- Mission SSC CGL 2020-21 Online Course + Test Series: Join Now
- Attempt SBI PO Free Mock Test for Prelims now
- IB ACIO 2020 – 2000 Vacancies – Start Preparing a Free Mock Test now
- JK Bank Mains – Crash Course + Mock Tests – Join Now
- ECGC PO 2021 – Kickstart your preparation with a Free Mock Test
- Crack All IBPS Exams – Join Mega Banking Online Course Now