संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का आयोजन करता है जो अखिल भारतीय सेवाओं जैसे भारतीय प्राशसनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS), आदि में विभिन्न अधिकारी स्तर पर अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा आॅफलाइन प्रणाली (कलम कागज़ परीक्षा) में आयोजित होती है।
UPSC ने हाल ही में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2018 की आधिकारिक अधिसूचना को जारी किया है। यहाँ हम आपके समक्ष परीक्षा के संदर्भ में सभी महत्वपूर्ण विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
Topics Covered
UPSC CSE 2018: तिथियां
- UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) पंजीकरण : 7 फरवरी, 2018—6 मार्च, 2018
- UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा: 3 जून, 2018 (रविवार)
- UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा: सितम्बर, 2018 (5 दिन) (अनुमानित)
UPSC CSE 2018: रिक्तियां
UPSC ने वर्ष 2018 के लिए 782 (अनुमानित संख्या) रिक्तियों की घोषणा की है।
UPSC CSE 2018: पात्रता
उम्मीदवार की आयु 21—32 वर्ष के मध्य होना चाहिए। यह मानदंड सामान्य वर्ग के लिए है।
मानदंडों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।
पात्रता के संदर्भ में महत्वपूर्ण बिंदु:
- वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हो चुके हैं जिसके उत्तीर्ण करने पर उन्हें आयोग की परीक्षा के लिए शैक्षणिक रूप से योग्य माना जाएगा पर उन्हें परिणामों की सूचना नहीं दी गई है, साथ ही ऐसे भी उम्मीदवार जो कि ऐसी अर्हकारी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे भी प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे।
- उम्मीदवार जो कि शासन द्वारा मान्यता प्राप्त उन व्यावसायिक और तकनीकी योग्यताओं को रखते हैं जो कि व्यावसायिक और तकनीकी उपाधियों के समक्ष हैं, वे भी परीक्षा में प्रवेश के लिए मान्य होंगे।
- उम्मीदवार जिन्होंने अंतिम व्यावसायिक B.B.S. या कोई अन्य चिकित्सीय परीक्षा को उत्तीर्ण किया है पर सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के आवेदन के जमा के समय अपनी इंटर्नशिप को पूर्ण नहीं किया है, उन्हें परीक्षा में अस्थायी रूप से प्रवेश प्राप्त होगा, यदि वे अपने आवेदन के साथ विश्वविद्यालय/ संस्थान के सम्बंधित प्राधिकारी से प्रमाण पत्र की एक प्रतिलिपि जमा करें जिसमें यह प्रमाणित हो कि उन्होंने आवश्यक अंतिम व्यावसायिक चिकित्सीय परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।
UPSC CSE 2018: प्रयासों की संख्या
- एक उम्मीदवार को 6 प्रयासों की अनुमति दी जाती है।
- SC/ ST के लिए स्वीकृत प्रयासों की संख्या 9 है।
- मानदंड के अनुसार अशक्तता वाले व्यक्तियों के लिए, प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
UPSC CSE 2018: आवेदन शुल्क
- 100/- रूपये (महिला/SC/ST/PWD को छूट प्राप्त है)
- 200/- रूपये (आगे का परीक्षा शुल्क, केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाता है)
UPSC CSE 2018: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न और पाठ्य विवरण
UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न निम्न है –
प्रश्न पत्र | मूल्यांकन | प्रश्न का प्रकार | अंक/ अवधि |
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र । | मेरिट स्थान (प्रारंभिक परीक्षा में) | सामान्य अध्ययन | अंक: 200
अवधि: 2 घंटे
|
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र ।। | अर्हक (क्वालीफाइंग) प्रश्नपत्र (33% न्यूनतम) | अभिक्षमता (एप्टीट्यूड) परीक्षा (CSAT) | अंक: 200
अवधि: 2 घंटे
|
*प्रत्येक गलत प्रयास के लिए 1/3 ऋणात्मक अंकन, दोनों प्रश्नपत्र अनिवार्य हैं।
UPSC CSE 2018 प्रारंभिक परीक्षा: पाठ्य विवरण
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र ।: पाठ्य विवरण
- राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भारतीय और विश्व भूगोल – भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल
- भारतीय राजनीति और शासन-संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकार मुद्दे, आदि
- आर्थिक और सामाजिक विकास-सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल, आदि।
- पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे – जिनमें विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं होती है
- सामान्य विज्ञान
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र ।।: पाठ्य विवरण
- समझ बूझ
- संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल
- तार्किक तर्क (लाॅजिकल रीज़निंग) और विश्लेषणात्मक क्षमता
- निर्णय निर्माण और समस्या सुलझाना
- सामान्य मानसिक क्षमता
- मूल संख्यात्मकता (संख्या और उनके संबंध, परिमाण का क्रम, आदि) (कक्षा X स्तर)
- डेटा व्याख्या (चार्ट, ग्राफ, टेबल, डेटा पर्याप्तता आदि – कक्षा X स्तर)
*MCQS/ वस्तुनिष्ठ प्रकार
UPSC CSE 2018: मुख्य परीक्षा पैटर्न और पाठ्य विवरण
यह परीक्षा उम्मीदवार की सामान्य जागरूकता और विश्लेषण करने की क्षमता का परीक्षण करती है और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर राय लेती है। परीक्षा प्रकृति में वर्णनात्मक है। प्रासंगिक, अर्थपूर्ण और संक्षिप्त उत्तरों की अपेक्षा है।
प्रश्नपत्र | अंक | मूल्यांकन | प्रकार | पाठ्यविवरण/विषय |
प्रश्नपत्र-ए | 300 | अर्हक (क्वालीफाइंग) | भारतीय भाषा (चयनित) | संविधान की आठवीं अनुसूचि में सूचीबद्ध भाषाओं में से चयनित कोई भी एक भाषा
– पाठ अध्ययन – सारांश लेखन – उपयोग और शब्दावली – निबंध – अनुवाद (अंग्रेजी भाषा में और विपरीत क्रम में) |
प्रश्नपत्र – बी | 300 | अंग्रेज़ी | अंग्रेजी भाषा
– पाठ अध्ययन – सारांश लेखन – उपयोग और शब्दावली – निबंध
|
|
प्रश्नपत्र – । | 250 |
मेरिट स्थान |
निबंध | प्रासंगिकता के बहुविषयों पर निबंध |
प्रश्नपत्र – ।। | 250 | सामान्य अध्ययन । | – भारतीय विरासत, संस्कृति, भूगोल और इतिहास
– विश्व भूगोल और इतिहास – समाज |
|
प्रश्नपत्र – ।।। | 250 | सामान्य अध्ययन ।। | – शासन
– संविधान – राजनीति – सामाजिक न्याय – अंतरराष्ट्रीय संबंध |
|
प्रश्नपत्र – IV | 250 | सामान्य अध्ययन ।।। | – प्रौद्योगिकी
– आर्थिक विकास – जैवविविधता – पर्यावरण – सुरक्षा और विपत्ति प्रबंधन |
|
प्रश्नपत्र – V | 250 | सामान्य अध्ययन IV | – नैतिकता और मानव मूल्य
– अखंडता – सिविल सेवा के लिए मूलभूत मूल्यों में अभिक्षमता (एप्टीट्यूड) – शासन में सत्यनिष्ठा – भावनात्मक बुद्धि अवधारणाएं |
|
प्रश्नपत्र – VI | 250 | वैकल्पिक विषय (प्रश्नपत्र -।) |
सूचीबद्ध 26 विषयों में से काई भी 2 चुनें |
|
प्रश्नपत्र – VII | 250 | वैकल्पिक विषय (प्रश्नपत्र -।।) |
आशा करते हैं यह आपकी सहायता करेगा। शुभकामनाएं!
Oliveboard Live Courses & Mock Test Series
- Mission SSC CGL 2020-21 Online Course + Test Series: Join Now
- Attempt SBI PO Free Mock Test for Prelims now
- IB ACIO 2020 – 2000 Vacancies – Start Preparing a Free Mock Test now
- JK Bank Mains – Crash Course + Mock Tests – Join Now
- ECGC PO 2021 – Kickstart your preparation with a Free Mock Test
- Crack All IBPS Exams – Join Mega Banking Online Course Now