IBPS क्लर्क परीक्षा समीप है और हम निश्चित हैं कि आपकी तैयारी के स्तर अब तक के सर्वाधिक हैं।
यद्यपि मेहनत और कर्मठता के साथ तैयारी करना आवश्यक है परंतु होशियारी से तैयारी करना भी आवश्यक है। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि परिक्षाएं जैसे कि IBPS क्लर्क में एक व्यक्ति को सफल होने के लिए 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक नहीं है। वास्तव में कट-आॅफ को पार कर अपने अंकों को अधिकतम करने की आवश्यकता है।
इस लेख में हम पिछले वर्ष के IBPS क्लर्क परीक्षा के कट-आॅफ का विश्लेषण करेंगे जिससे कि आपकी तैयारी में अधिक दक्षता प्राप्त करने में सहायता हो।
The Great Indian Exam Fest is Here! 51% OFF on Banking Super Elite Pro! Use Code: “EXAM“: Click Here
IBPS क्लर्क कट-आफः 2016 प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा
कृपया ध्यान दें कि ये कट-आफ दो चरणों में लागू किए जाएंगेः
(i) अनुभागीय कट-आफः ये वो अंक हैं जो एक उम्मीदवार को प्रत्येक अनुभाग में अर्हता के लिए आवश्यक है।
(ii) समग्र कट-आफः समग्र या श्रेणी अनुसार कट-आॅफ वे अर्हता अंक है जो एक उम्मीदवार को आगामी चरण के लिए उपयुक्त होने हेतु प्राप्त करना होगा। प्रत्येक वर्ग (सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, PWD आदि) के लिए समग्र कट-आॅफ भिन्न है।
इनके अलावा IBPS राज्यवार कट-आॅफ अंक भी जारी करता है। यह आवेदक के राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। राज्यवार कट-आॅफ प्रत्येक राज्य के लिए अलग है और समग्र कट-आॅफ सीमा से अधिक या कम हो सकता है।
IBPS क्लर्क – 2016: प्रीलिम्स (प्रारम्भिक परीक्षा) के लिए अनुभागीय कट-आफ अंक
क्र.सं. | अनुभाग का नाम | सामान्य | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति |
1 | संख्यात्मक क्षमता | 10.75 | 6.75 | 6.75 | 6.75 |
2 | तार्किक क्षमता | 10.25 | 5.75 | 5.75 | 5.75 |
3 | अंग्रेज़ी भाषा | 7.75 | 4.25 | 4.25 | 4.25 |
*ध्यान दें कि ये राज्यवार भिन्न हो सकते हैं।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2016 के लिए राज्य-वार समग्र कटआॅफ
राज्य | अनारक्षित (सामान्य) | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति |
आन्ध्र प्रदेश | 73 | 73 | ||
बिहार | 67.5 | 67.5 | ||
चण्डीगड़ | 61.5 | |||
छत्तीसगढ़ | 63.75 | |||
दिल्ली | 67.25 | 61.75 | ||
गुजरात | 58.75 | |||
हरियाणा | 68 | 61.5 | ||
हिमाचल प्रदेश | 66.5 | |||
जम्मू और कश्मीर | 68.75 | |||
झाराखण्ड | 70.75 | |||
कर्नाटक | 58.25 | 53.75 | ||
केरल | 71 | |||
मध्य प्रदेश | 65.75 | 67.5 | 41.5 | |
महाराष्ट्र | 59.25 | 59.25 | ||
मेघालय | 65.75 | |||
उड़ीसा | 70.75 | |||
पंजाब | 66.5 | |||
राजस्थान | 66.75 | |||
तमिल नाडु | 58 | 58 | ||
तेलंगाना | 65 | |||
उत्तर प्रदेश | 67.75 | 63.75 | ||
उत्तराखंड | 71.25 | |||
पश्चिम बंगाल | 70.5 |
IBPS क्लर्क – 2016: मुख्य परीक्षा के लिए कट-आफ अंक
- मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों की संख्या का 20 गुना है।
- IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए अनुभागीय कट-आॅफ विशेष अनुभाग को आवंटित अंकों का लगभग 30 प्रतिशत है।
- 100 में से कट-आॅफ निम्नलिखित हैं।
राज्य | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनारक्षित (सामान्य) | HI | OC | VI | EXS | DXS/DISXS |
अंडमान एवं निकोबार | लागू नहीं | 20.03 | 31.22 | 36.97 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | 20.69 | लागू नहीं |
आंध्र प्रदेश | 31.28 | 25.35 | 38.66 | 39.16 | 17 | 37.03 | 37.53 | 26.22 | 20.57 |
अरूणाचल प्रदेश | 31.47 | 27.32 | 35.16 | 29.82 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
असम | 32.82 | 29.41 | 32.16 | 37.32 | 20.57 | 23.13 | 20.22 | 15.69 | लागू नहीं |
बिहार | 28.69 | 25.94 | 36.57 | 38.41 | 16.66 | 28.57 | 26.47 | 21.88 | 20.82 |
चण्डीगढ़ | 28.28 | लागू नहीं | 30.07 | 37.97 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | 16.63 | लागू नहीं |
छत्तीसगढ़ | 28.35 | 19.5 | 37.41 | 38.72 | लागू नहीं | 26.19 | 27.85 | 14.6 | लागू नहीं |
दादर एवं नगर हवेली | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | 33.94 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
दमन एवं दयू | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | 30.6 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
दिल्ली | 33.69 | 27.03 | 35.75 | 42.41 | 20.53 | 32.19 | 45.94 | 27.44 | 19.38 |
गोवा | लागू नहीं | 11.82 | 25.22 | 23.94 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | 24.97 | लागू नहीं |
गुजरात | 34.22 | 19.66 | 33.32 | 35.94 | 16.91 | 25.22 | 32.97 | 16.44 | 21.22 |
हरियाणा | 25.72 | 17.88 | 34.72 | 40.97 | 14.53 | 30.6 | 37.1 | 25.57 | 18.88 |
हिमाचल प्रदेश | 30.47 | 29.32 | 34 | 40.47 | लागू नहीं | 27.38 | 14.75 | 20.19 | लागू नहीं |
जम्मू और कश्मीर | 35.41 | 27.07 | 29.16 | 40.28 | 16.07 | 31.25 | 33.19 | 17.72 | 22.22 |
झारखंड | 23.28 | 17.25 | 34.6 | 37.1 | 18.75 | 24.19 | 18.97 | 13.13 | लागू नहीं |
कर्नाटक | 28.5 | 24.5 | 34.53 | 36.1 | 19.19 | 29.6 | 28.5 | 13.1 | 24.5 |
केरल | 29.78 | 20.69 | 40.03 | 42.03 | 16.75 | 27.85 | 23.82 | 27.13 | 22.16 |
लक्ष्यद्वीप | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | 27.85 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहींN | लागू नहीं | लागू नहीं |
मध्य प्रदेश | 29.25 | 21.1 | 33.94 | 38.35 | 16.19 | 27.53 | 27.94 | 14.32 | लागू नहीं |
महाराष्ट्र | 33.94 | 19.32 | 33.72 | 35.47 | 17.32 | 27.97 | 43.1 | 12.69 | 21.78 |
मणिपुर | लागू नहीं | 29.63 | 38.63 | 33.44 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | 25.16 | लागू नहीं |
मेघालय | लागू नहीं | 28.28 | 37.25 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | |
मिज़ोरम | लागू नहीं | 31.44 | 25.66 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | |
नागालैण्ड | लागू नहीं | 27.57 | 35.69 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | |
ओड़ीशा | 28.75 | 20.41 | 37.66 | 38.78 | 17.22 | 30.16 | 33.97 | 27.41 | 18.97 |
पुडुचेरी | 28.03 | लागू नहीं | 36.66 | 37.38 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
पंजाब | 26.72 | 23.88 | 32.63 | 40.28 | 25.38 | 23.38 | 20.63 | 11.85 | 16.5 |
राजस्थान | 27.53 | 22.53 | 37.69 | 39.69 | 17.57 | 24.32 | 29.53 | 22.35 | लागू नहीं |
सिक्किम | लागू नहीं | 29.72 | 31.5 | 35.19 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
तमिल नाडु | 32.5 | 30.69 | 39.82 | 39.88 | 15.07 | 26.69 | 34.53 | 12.5 | 42.22 |
तेलंगाना | 31.28 | 26.47 | 383.1 | 38.13 | 16.97 | 33.18 | 42.03 | 24.13 | 17.25 |
त्रिपुरा | 31.94 | 24.63 | लागू नहीं | 38.78 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | 21.94 |
उत्तर प्रदेश | 27.75 | 21.53 | 34.22 | 39.28 | 16.1 | 26.5 | 24.85 | 23.03 | 19.47 |
उत्तराखण्ड | 27.94 | 26.35 | 33.1 | 40.5 | लागू नहीं | 28.6 | 35.1 | 23.19 | 16.47 |
पश्चिम बंगाल | 30.41 | 24 | 33.03 | 40.47 | 17.91 | 27.32 | 21.25 | 23.13 | लागू नहीं |
*ध्यान दें कि सभी आंकड़े उपलब्ध डेटा के हमारे विश्लेषण पर आधारित हैं और सभी स्त्रोतों में भिन्न हो सकते हैं।
अच्छे अंक के साथ IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2017 को उत्तीर्ण करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर जाएं।
पाठ्य समझ
इस प्रकार के 10 प्रश्नों की अपेक्षा करें। IBPS क्लर्क में पाठ्य समझ अधिकतर कहनी पर आधारित होगें। इस प्रकार के प्रश्नों में महारत हासिल करने के लिए पाठ्य समझ के विभिन्न स्तरों के नियमित अभ्यास करने की सलाह दी जाती है।
क्लोज़ परीक्षा
इसमें एक कहानी एक वाक्यांश के रूप में दी जा सकती है जिसके बीच में रिक्त स्थान होंगे। एक तथ्य जिसका आपको ध्यान देना है वह यह कि वे सभी शब्द जो आपने रिक्तियों में भरे हैं वाक्यांश के विषय के साथ उपयुक्त होने चाहिए।
त्रुटि ज्ञात करना
इस विषय से आप 5-10 प्रश्नों की उम्मीद कर सकते हैं। लेख, प्रतिबंधी वाक्य, काल, एकवचन, बहुवचन, विषय-क्रिया तालमेल, त्रुटि निर्धारण प्रश्नों के लिए सबसे महत्वूपर्ण अवधारणाएं हैं।
पैराग्राफ – अव्यवस्थिता
क्लर्क प्रीलिम्स में इस प्रकार के 5 प्रश्नों की अपेक्षा करें। पहले अव्यवस्थित पैराग्राफ की प्रथम और अंतिम पंक्ति की पहचान करने का प्रयास करें, क्योंकि वे अकेले ज्ञात करने के लिए तुलनात्मक रूप से आसान हैं।
विषम का चयन करना
यह भी एक अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। दिए गए वाक्य में से आम विषय वस्तु को ढ़ूँढ़ने का प्रयास करें तब उस विषय वस्तु का चयन करना आसान होगा जो एकसमान विषय को व्यक्त नहीं करता है।
पैराग्राफ पूर्णता
क्लर्क प्रीलिम्स में यह एक नया लेकिन अत्याधिक महत्वपूर्ण विषय है। एक रिक्त स्थान के साथ एक पैराग्राफ को दिया जाएगा। इसका विचार उस वाक्य को ढ़ूँढ़ना है जो पैराग्राफ में उपयुक्त होता है और उसे पूर्ण करता है।
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स तार्किक योग्यता: महत्वपूर्ण प्रश्नों के प्रकार
विषय बनाम प्रश्न | |
कोडिंग डिकोडिंग | 4 |
असमानताएं | 5 |
युक्तिवाक्य | 5 |
रक्त सम्बंध | 2 |
दिशा समझ | 2 |
बैठने की व्यवस्था | 6 |
पहेलियां | 6 |
विविध | 5 |
कुल | 35 |
*ध्यान दें कि यह विषयवार प्रश्नों का विभाजन अनुमानित है और यह पिछले वर्ष के प्रचलन पर आधारित है।
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स संख्यात्मक क्षमता: महतवपूर्ण प्रश्नों के प्रकार
प्रश्नों के निम्नलिखित वितरण पर ध्यान दें (यह हमारे पिछले वर्ष के विश्लेषण पर आधारित है और निश्चित नहीं है।)
अंकगणित | 8-10 |
श्रेणी | 5 |
द्विघातीय समीकरण | 5 |
सरलीकरण | 5 |
प्रायिकता | 0.2 |
DI (पाई चार्ट, स्तम्भ आलेख, सारणियां आदि ) | 10 (प्रत्येक 5 प्रश्नों के 2 समुच्च्य) |
अंकगणित में निम्नलिखित विषय शामिल हैं – प्रतिशत, लाभ और हानि, अनुपात और समानुपात, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज, समय और कार्य, TSD, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज, मिश्रण और उक्ति, औसत, आयु पर प्रश्न
IBPS क्लर्क परीक्षा के लिए तैयारी के सुझाव
जबकि उपयुक्त सारणियां संकेत देती हैं अनुभागीय कट आॅफ अधिकतम प्राप्त होने वाले अंकों से काफी कम हो सकता है, किसी को भी आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए।
हम परीक्षा के लिए आपकी तैयारी की रणनीति में सहायता करने के लिए कुछ युक्तियां लाए हैं।
एक लक्ष्य निर्धारित करें।
लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी सहायता करने के लिए एक लक्ष्य को और उप लक्ष्य को निर्धारित करें। प्रत्येक कार्य के लिए अपने दिन में एक विशिष्ट समय निर्धारित करें और प्रत्येक लक्ष्य को हासिल करने के पश्चात स्वयं को पुरस्कृत करें। स्वयं को प्रेरित रखने के लिए स्वयं को पुरस्कृत करें और अधिक हासिल करें।
समय-सारणी निर्धारित करें
उन विषयों की सूची बनाए जिनकी तैयारी की आपको आवश्यकता है। तैयारी के लिए आपके लिए उपलब्ध समय को विभाजित करें और अपनी प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक विषय के लिए विशेष दिनों को निर्धारित करें। यह विशाल पाठ्यक्रम को व्यवस्थित करने में आपकी सहायता करेगा और अत्याधिक कार्य की भावना के बिना आपको एक समय में एक विषय पर ध्यान केन्द्रित करने में आपकी सहायता करेगा।
अध्ययन सामग्री एकत्रित करें
अध्ययन करते समय बहुत अधिक संसाधनों को संदर्भित नहीं करें। सर्वश्रेष्ठ और त्रुटि रहित सामग्री से जुड़ें।
अभ्यास
हम इस बिन्दु पर पर्याप्त बल नहीं दे सकते हैं। किसी भी चीज़ में महारत हासिल करने के लिए आप पढ़े या अभ्यास करें और अपनी स्मृति में रखें। आपको चाहिए कि निरंतर अभ्यास करें और इसके अनुरूप रहें। अंग्रेज़ी के लिए प्रतिदिन सामाचात्र पत्र/पत्रिकाएं पढ़ें और क्वांट एवं तार्किता के लिए जितना संभव हो उतना गणित और तार्किक प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें।
पुनः अवलोकन
तैयारी के दौरान सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर नोट्स तैयार करें। यह आपको केवल बेहतर याद करने में सहायता ही नहीं करता लेकिन पुनः अवलोकन के दौरान आपकी सहायता करता है।
आशा करते हैं यह आपकी सहायता करेगा|
शुभकामनाएं|
The most comprehensive online preparation portal for MBA, Banking and Government exams. Explore a range of mock tests and study material at www.oliveboard.in
Oliveboard Live Courses & Mock Test Series
- Download IRDAI Assistant Manager PYQs
- Monthly Current Affairs 2024
- Download RBI Grade B PYQ PDF
- Download IFSCA Grade A PYQs
- Download SEBI Grade A PYQs
- Attempt Free SSC CGL Mock Test 2024
- Attempt Free IBPS Mock Test 2024
- Attempt Free SSC CHSL Mock Test 2024
- Download Oliveboard App
- Follow Us on Google News for Latest Update
- Join Telegram Group for Latest Govt Jobs Update
The Great Indian Exam Fest is Here! 51% OFF on Banking Super Elite Pro! Use Code: “EXAM“: Click Here