RRB NTPC की चयन प्रक्रिया
Add as a preferred source on Google

RRB NTPC की चयन प्रक्रिया, जानिए स्टेप बाय स्टेप सेलेक्शन का पूरा तरीका

महत्वपूर्ण बातें

  • RRB NTPC चयन प्रक्रिया 2026-27 में CBT 1, CBT 2, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।
  • ग्रेजुएट भर्ती CEN 06/2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें 3,548 रिक्तियां हैं। वहीं, अंडरग्रेजुएट भर्ती CEN 07/2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें 1,688 रिक्तियां हैं।
  • वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में अलग से टाइपिंग स्किल टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसे संबंधित पदों के लिए हटा दिया गया है।
  • अंतिम मेरिट सूची CBT 2 में प्राप्त अंकों और लागू चयन नियमों के आधार पर तैयार की जाती है। अंतिम नियुक्ति के लिए दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल परीक्षा और पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।
  • विभिन्न पदों के लिए मेडिकल मानक अलग-अलग हैं। LASIK सर्जरी करवाने वाले उम्मीदवारों के लिए भी पद के अनुसार विशेष मेडिकल नियम लागू होते हैं।

RRB NTPC चयन प्रक्रिया 2026-27: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) उम्मीदवारों का चयन दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT 1 और CBT 2), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से करता है। ग्रेजुएट भर्ती CEN 06/2026 के अंतर्गत और अंडरग्रेजुएट भर्ती CEN 07/2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। दोनों अधिसूचनाओं में संबंधित क्लर्क और टाइपिस्ट पदों के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट को हटा दिया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षाओं में सफल होने के साथ-साथ पात्रता और मेडिकल मानकों को भी पूरा करना होगा। इस लेख में RRB NTPC चयन के चरणों, CBT 1 और CBT 2 परीक्षा पैटर्न, पदवार चयन प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा की पूरी जानकारी दी गई है।

RRB NTPC Kya Hai?

RRB NTPC का पूरा नाम है Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Categories। यह परीक्षा भारतीय रेलवे के गैर-तकनीकी पदों जैसे क्लर्क, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, टिकट क्लर्क आदि के लिए आयोजित की जाती है।

RRB NTPC की चयन प्रक्रिया कितने चरणों में होती है?

RRB NTPC की चयन प्रक्रिया कुल 6 मुख्य चरणों में पूरी होती है। प्रत्येक चरण में उम्मीदवार की योग्यता, दक्षता और टाइपिंग या शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है।

RRB NTPC चयन प्रक्रिया 2026

RRB NTPC चयन प्रक्रिया 2026 में चार प्रमुख चरण शामिल हैं: CBT 1, CBT 2, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा। CEN 06/2026 और CEN 07/2026 के अनुसार, वर्तमान भर्ती में अधिसूचित पदों के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) या कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट आयोजित नहीं किया जाएगा। नीचे दी गई तालिका में चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

विवरणजानकारी
भर्ती आयोजित करने वाली संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
परीक्षा का नामRRB NTPC 2026-27
ग्रेजुएट अधिसूचनाCEN 06/2026
अंडरग्रेजुएट अधिसूचनाCEN 07/2026
ग्रेजुएट रिक्तियां3,548
अंडरग्रेजुएट रिक्तियां1,688
पहला चरणCBT 1
दूसरा चरणCBT 2
टाइपिंग स्किल टेस्टCEN 06/2026 और 07/2026 में आवश्यक नहीं
कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्टअधिसूचित पदों के लिए लागू नहीं
अंतिम चरणदस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC चयन प्रक्रिया 2026 में कौन-कौन से चरण हैं?

RRB NTPC भर्ती प्रक्रिया में दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर अगले चरणों के लिए चुना जाता है। साथ ही, उन्हें संबंधित पद के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है।

  1. CBT 1: पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए चुना जाता है।
  2. CBT 2: दूसरे चरण की परीक्षा के अंकों का उपयोग आगे की चयन प्रक्रिया और मेरिट निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन: चयनित उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान, आरक्षण श्रेणी और अन्य आवश्यक मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होते हैं।
  4. मेडिकल परीक्षा: उम्मीदवारों को आवंटित पद के लिए निर्धारित शारीरिक और चिकित्सकीय फिटनेस मानकों को पूरा करना होता है।

महत्वपूर्ण: संबंधित अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर रेलवे भर्ती बोर्ड अतिरिक्त परीक्षाएं या भर्ती संबंधी अन्य प्रक्रियाएं आयोजित करने का अधिकार रखता है।

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा पैटर्न 2026 क्या है?

RRB NTPC CBT 1 में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट मिलते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होती है। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित तथा सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति से प्रश्न पूछे जाते हैं। CBT 1 मुख्य रूप से CBT 2 के लिए उम्मीदवारों की छंटनी करने वाली परीक्षा है। नीचे RRB NTPC परीक्षा पैटर्न दिया गया है।

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य जागरूकता4040
गणित3030
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति3030
कुल100100
  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
  • प्रति प्रश्न अंक: 1 अंक
  • लेखक (Scribe) की सुविधा के पात्र उम्मीदवारों के लिए अवधि: 120 मिनट

यदि परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जाती है, तो CBT 1 के अंकों का सामान्यीकरण (Normalization) किया जाता है। सामान्यीकृत अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए चुना जाता है।

RRB NTPC CBT 2 परीक्षा पैटर्न 2026 क्या है?

RRB NTPC CBT 2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जिन्हें CBT 1 के आधार पर अगले चरण के लिए चुना जाता है। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए कुल 120 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है। इसमें सामान्य जागरूकता, गणित तथा सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होती है।

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य जागरूकता5050
गणित3535
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति3535
कुल120120
  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
  • प्रति प्रश्न अंक: 1 अंक
  • लेखक (Scribe) की सुविधा के पात्र उम्मीदवारों के लिए अवधि: 120 मिनट

RRB NTPC CBT 1 और CBT 2 में क्या अंतर है?

RRB NTPC CBT 1 और CBT 2 में मुख्य अंतर प्रश्नों की संख्या, कुल अंक और चयन प्रक्रिया में उनकी भूमिका का है। CBT 1 के माध्यम से उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए चुना जाता है, जबकि CBT 2 के अंक दस्तावेज़ सत्यापन के लिए मेरिट आधारित चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों परीक्षाओं में समान तीन विषय शामिल हैं और दोनों की अवधि 90 मिनट है।

विवरणCBT 1CBT 2
कुल प्रश्न100120
कुल अंक100120
परीक्षा अवधि90 मिनट90 मिनट
सामान्य जागरूकता4050
गणित3035
तर्कशक्ति3035
नकारात्मक अंकन1/3 अंक1/3 अंक
उद्देश्यप्रारंभिक छंटनीदस्तावेज़ सत्यापन के लिए मेरिट आधारित चयन

क्या RRB NTPC 2026 में टाइपिंग स्किल टेस्ट आवश्यक है?

नहीं। CEN 06/2026 और CEN 07/2026 के अंतर्गत अधिसूचित क्लर्क और टाइपिस्ट पदों के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट आयोजित नहीं किया जाएगा। दोनों अधिसूचनाओं में संबंधित पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट हटा दिया गया है।

पद का नामभर्ती स्तरटाइपिंग स्किल टेस्ट 2026
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्टग्रेजुएटआवश्यक नहीं
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्टग्रेजुएटआवश्यक नहीं
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्टअंडरग्रेजुएटआवश्यक नहीं
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्टअंडरग्रेजुएटआवश्यक नहीं

RRB NTPC 2026 में पदवार चयन प्रक्रिया क्या है?

CEN 06/2026 और CEN 07/2026 के अंतर्गत अधिसूचित सभी आठ पदों के लिए चयन प्रक्रिया में CBT 1, CBT 2, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।

पद का नामभर्ती स्तरचयन के चरण
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजरग्रेजुएटCBT 1 → CBT 2 → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल
गुड्स ट्रेन मैनेजरग्रेजुएटCBT 1 → CBT 2 → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्टग्रेजुएटCBT 1 → CBT 2 → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्टग्रेजुएटCBT 1 → CBT 2 → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल
कमर्शियल कम टिकट क्लर्कअंडरग्रेजुएटCBT 1 → CBT 2 → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्टअंडरग्रेजुएटCBT 1 → CBT 2 → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्टअंडरग्रेजुएटCBT 1 → CBT 2 → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल
ट्रेन्स क्लर्कअंडरग्रेजुएटCBT 1 → CBT 2 → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल

रेलवे स्टेशन मास्टर 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

रेलवे स्टेशन मास्टर की भर्ती को वर्ष 2026 से नियमित RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती से अलग आयोजित किए जाने का उल्लेख किया गया है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, प्रस्तावित चयन प्रक्रिया में 100 अंकों की एक चरण वाली CBT, उसके बाद CBAT, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। इस विवरण के अनुसार CBT की अवधि 120 मिनट और अंतिम मेरिट में CBT तथा CBAT का भारांक क्रमशः 70% और 30% बताया गया है।

ध्यान दें: ये विवरण CEN 06/2026 और CEN 07/2026 के अंतर्गत अधिसूचित पदों पर लागू नहीं हैं। स्टेशन मास्टर के लिए अलग आधिकारिक भर्ती अधिसूचना से इन नियमों की पुष्टि करना आवश्यक है।

RRB NTPC दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया 2026 क्या है?

RRB NTPC दस्तावेज़ सत्यापन का उद्देश्य चयनित उम्मीदवारों की पात्रता और प्रस्तुत जानकारी की प्रामाणिकता की जांच करना है। CEN 06/2026 और CEN 07/2026 के अनुसार, सामान्यतः रिक्तियों के अनुपात में 1:1 के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होते हैं। सामान्यतः आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:

  • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए कक्षा 10 का प्रमाणपत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र और अंकतालिकाएं
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • SC/ST/OBC-NCL प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • EWS आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • PwBD प्रमाणपत्र और संबंधित दस्तावेज़, जहां लागू हों
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC), जहां आवश्यक हो
  • भर्ती अधिसूचना में निर्धारित अन्य दस्तावेज़

आवेदन में दी गई जानकारी और मूल दस्तावेज़ों में अंतर पाए जाने पर उम्मीदवार की अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

RRB NTPC मेडिकल परीक्षा 2026 क्या है?

RRB NTPC मेडिकल परीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित उम्मीदवार आवंटित पद के लिए निर्धारित शारीरिक और चिकित्सकीय मानकों को पूरा करते हैं। मेडिकल परीक्षा रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें आंखों की जांच, सामान्य स्वास्थ्य और पद के अनुसार निर्धारित अन्य चिकित्सकीय परीक्षण शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने चयनित पद के लिए निर्धारित मेडिकल मानक पूरे करने होंगे। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद मेडिकल परीक्षण में अयोग्य पाए जाने पर वैकल्पिक नियुक्ति नहीं दी जाएगी।

RRB NTPC पदों के लिए मेडिकल मानक क्या हैं?

RRB NTPC के विभिन्न पदों के लिए मेडिकल मानक उनके कार्य और जिम्मेदारियों के अनुसार निर्धारित किए गए हैं। वर्ष 2026 में अधिसूचित ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के मेडिकल मानक नीचे दिए गए हैं।

पद का नामभर्ती स्तरमेडिकल मानक
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजरग्रेजुएटB-2
गुड्स ट्रेन मैनेजरग्रेजुएटA-2
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्टग्रेजुएटC-2
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्टग्रेजुएटC-2
कमर्शियल कम टिकट क्लर्कअंडरग्रेजुएटB-2
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्टअंडरग्रेजुएटC-2
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्टअंडरग्रेजुएटC-2
ट्रेन्स क्लर्कअंडरग्रेजुएटA-3

महत्वपूर्ण: जिन उम्मीदवारों ने LASIK या दृष्टिदोष सुधारने के लिए अन्य संबंधित सर्जरी करवाई है, वे CEN 06/2026 के अंतर्गत A-2 और CEN 07/2026 के अंतर्गत A-3 मेडिकल मानक वाले पदों के लिए पात्र नहीं हैं। B-2 और C-2 मानक वाले पदों के लिए पात्रता अधिसूचनाओं में निर्धारित शर्तों पर निर्भर करती है।

RRB NTPC अंतिम मेरिट सूची 2026 कैसे तैयार की जाती है?

RRB NTPC 2026 में CEN 06/2026 और CEN 07/2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट मुख्य रूप से CBT 2 में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर निर्धारित की जाती है। CBT 1 का उपयोग CBT 2 के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाता है। वहीं, Document Verification और Medical Examination अनिवार्य चरण हैं, लेकिन इनके लिए अलग से अंक नहीं दिए जाते। अंतिम चयन उम्मीदवार की मेरिट, पात्रता, पद की वरीयता, आरक्षण नियमों और उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार किया जाता है।

समान अंक होने पर चयन का नियम: यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है। आयु भी समान होने पर उम्मीदवारों के प्रथम नाम के अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम के आधार पर मेरिट तय की जाती है।

FAQs

Q.1 RRB NTPC की चयन प्रक्रिया कितने चरणों में होती है?

RRB NTPC की चयन प्रक्रिया कुल 6 चरणों में पूरी होती है — CBT-1, CBT-2, टाइपिंग स्किल टेस्ट (यदि लागू हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट और फाइनल मेरिट लिस्ट

Q.2 RRB NTPC में टाइपिंग टेस्ट किन पदों के लिए होता है?

टाइपिंग टेस्ट मुख्य रूप से जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क, और टाइपिस्ट पदों के लिए आयोजित किया जाता है। इस टेस्ट में English में 30 शब्द/मिनट या Hindi में 25 शब्द/मिनट की गति जरूरी होती है

Q.3 RRB NTPC की अंतिम मेरिट कैसे तय होती है?

अंतिम मेरिट उम्मीदवार के CBT-2 के अंकों, योग्यताओं, और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर तय की जाती है। टाइपिंग टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का होता है

Q.4 क्या RRB NTPC में नॉर्मलाइज़ेशन लागू होता है?

हाँ, RRB NTPC परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित होने के कारण Normalization Process लागू किया जाता है ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिले

Q.5 RRB NTPC की चयन प्रक्रिया में मेडिकल टेस्ट क्यों जरूरी है?

मेडिकल टेस्ट यह सुनिश्चित करने के लिए होता है कि उम्मीदवार चयनित पद के लिए शारीरिक रूप से फिट है। रेलवे में अलग-अलग पदों के लिए A-2, B-1, C-1 जैसे अलग-अलग मेडिकल मानक होते हैं