Add as a preferred source on Google

SSC GD Syllabus in Hindi क्या है? जानिए एग्ज़ाम पैटर्न और वेटेज

SSC GD सिलेबस 2026-27 में सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित तथा अंग्रेजी या हिंदी शामिल हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों पर भर्ती की जाती है। पिछले परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 80 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 160 अंक निर्धारित हैं। उम्मीदवार इस लेख में SSC GD का विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण टॉपिक्स, संभावित प्रश्नों का वेटेज और तैयारी के सुझाव देख सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा क्या है?

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और अन्य सुरक्षा संगठनों में कांस्टेबल (GD) पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है।

एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न 2026-27 क्या है?

SSC GD परीक्षा पैटर्न 2026-27 के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा में चार विषयों से कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय में 20 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलता है। नीचे दिया गया पैटर्न पिछले भर्ती चक्र पर आधारित है।

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति2040
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता2040
प्रारंभिक गणित2040
अंग्रेजी या हिंदी2040
कुल80160
  • परीक्षा की अवधि: 60 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक, पिछले परीक्षा पैटर्न के अनुसार।

SSC CGL ka Syllabus क्या है?

आधिकारिक सिलेबस एसएससी जीडी नोटिफिकेशन 2027 के साथ जारी होगा। तब तक उम्मीदवार पिछले वर्ष के सिलेबस के आधार पर तैयारी कर सकते हैं। नीचे हम आपको पिछले साल के आधार पर विस्तृत सिलेबस हिंदी और अंग्रेज़ी मिलाकर हिंदी में प्रस्तुत कर रहे हैं।


एसएससी जीडी सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) सिलेबस क्या है?

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) में उपमाएँ, समानताएँ–भिन्नताएँ, स्थानिक कौशल, दृश्य स्मृति, भेदभाव, अवलोकन, संबंध अवधारणाएँ, अंकगणितीय व नॉन-वर्बल तर्क, श्रृंखलाएँ, आकृति वर्गीकरण तथा कूटलेखन–कूटपाठ शामिल होते हैं।

क्रमांकविषय
1उपमाएँ (Analogies)
2समानताएँ एवं भिन्नताएँ
3स्थानिक दृश्यांकन
4स्थानिक उन्मुखीकरण
5दृश्य स्मृति
6भेदभाव
7अवलोकन
8संबंध अवधारणाएँ
9अंकगणितीय तर्क एवं आकृति वर्गीकरण
10संख्या श्रेणी
11नॉन-वर्बल सीरीज़
12आकृति वर्गीकरण
13कूटलेखन एवं कूटपाठ (Coding-Decoding)

एसएससी जीडी सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता (General Awareness) सिलेबस क्या है?

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता सिलेबस में इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण, समसामयिक घटनाएँ और भारत व पड़ोसी देशों से संबंधित प्रमुख विषय शामिल होते हैं।

विषयटॉपिक्स
सामान्य जागरूकतापर्यावरण, वर्तमान घटनाएँ, दैनिक विज्ञान, वैज्ञानिक पहलू, भारत व पड़ोसी देश
इतिहाससिंधु घाटी, बौद्ध–जैन धर्म, मगध, गुप्त काल, दिल्ली सल्तनत, मुगल, स्वतंत्रता संग्राम
भूगोलब्रह्मांड, सौरमंडल, पृथ्वी, पर्वत, नदियाँ, जलमंडल, वायुमंडल, चक्रवात, जलवायु, वनस्पति, मिट्टी
अर्थव्यवस्थासामान्य अर्थशास्त्र, आर्थिक योजना, राष्ट्रीय आय, बजट, बाजार, मांग–आपूर्ति, जनसंख्या, बेरोज़गारी
राजनीति (Polity)संवैधानिक विकास, राज्य–केंद्रशासित प्रदेश, मौलिक अधिकार, DPSP, कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका
विज्ञानभौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के मूल सिद्धांत

एसएससी जीडी प्राथमिक गणित (Elementary Mathematics) सिलेबस क्या है?

प्राथमिक गणित सिलेबस में संख्या प्रणाली, दशमलव–भिन्न, प्रतिशत, औसत, अनुपात, ब्याज, लाभ–हानि, क्षेत्रमिति, समय–दूरी–काम आदि बुनियादी गणितीय विषय शामिल होते हैं।

क्रमांकविषय
1संख्या प्रणाली
2संख्याओं से संबंधित समस्याएँ
3पूर्णांक की गणना
4दशमलव एवं भिन्न
5संख्याओं के बीच संबंध
6मूलभूत अंकगणितीय क्रियाएँ
7प्रतिशत
8अनुपात एवं समानुपात
9औसत
10ब्याज
11लाभ-हानि
12छूट
13क्षेत्रमिति (Mensuration)
14समय और दूरी
15समय और काम
16गति, समय, दूरी


एसएससी जीडी अंग्रेज़ी / हिंदी सिलेबस क्या है?

एसएससी जीडी अंग्रेज़ी / हिंदी सिलेबस में व्याकरण, शब्दावली, समझ (Comprehension), त्रुटि सुधार, मुहावरे–लोकोक्तियाँ और बुनियादी भाषा कौशल से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं।

क्रमांकटॉपिक
1Fill in the Blanks
2Error Spotting
3Phrase Replacement
4Synonyms / Antonyms
5Cloze Test
6Idioms & Phrases
7Spelling Correction
8One Word Substitution
9Reading Comprehension

हिंदी सिलेबस

क्रमांकटॉपिक
1पर्यायवाची / विलोम शब्द
2वाक्य सुधार
3रिक्त स्थान पूर्ति
4तत्सम–तद्भव
5मुहावरे और लोकोक्तियाँ
6वर्तनी त्रुटि शोधन
7वाक्यांश के लिए एक शब्द
8गद्यांश (Reading Comprehension)


एसएससी जीडी टॉपिक-वाइज वेटेज क्या है?

एसएससी जीडी टॉपिक-वाइज वेटेज सामान्यतः सभी शिफ्टों में लगभग एक-जैसा रहता है। हर सेक्शन में 25 प्रश्न पूछे जाते हैं और टॉपिक के अनुसार औसत वेटेज नीचे दिया गया है।

1. तर्कशक्ति (Reasoning)

टॉपिकप्रश्न
Coding-Decoding2-3
Missing Term2-3
Venn Diagram1-2
Syllogism2-4
Odd One Out3-4
Series4-5
Puzzle2-3
Mirror Image2-3

2. गणित (Mathematics)

टॉपिकप्रश्न
SI/CI2-3
Profit-Loss2-3
Mensuration3-4
Simplification5-7
Average4-5
Time-Work2-3
TSD2-3
DI1-3

3. अंग्रेज़ी/हिंदी

टॉपिकप्रश्न
Fill in the Blanks3-4
Error Detection3-5
Idioms-Phrases2-3
Synonyms/Antonyms2-3
One Word1-2

4. सामान्य ज्ञान (GK)

टॉपिकप्रश्न
इतिहास4-5
भूगोल3-4
राजनीति2-3
विज्ञान4-5
करंट अफेयर्स5-6
स्टैटिक जीके6-7

एसएससी जीडी सिलेबस 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड

SSC GD 2027 की अधिसूचना जारी होने पर उसमें परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जारी होगा। तब तक आप पिछले वर्ष का सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।


मुख्य निष्कर्ष क्या हैं?

मुख्य निष्कर्ष निम्नलिखित हैं:

  • SSC GD सिलेबस 2026-27 में रीजनिंग, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी या हिंदी शामिल हैं।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 160 अंक निर्धारित होते हैं।
  • परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होती है।
  • प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं।
  • पिछले परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • SSC GD 2027 का अंतिम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट किया जाएगा।


FAQs

एसएससी जीडी चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?

कुल 4 चरण होते हैं—
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
चिकित्सीय परीक्षण (DME)

एसएससी जीडी परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होते हैं?

परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं।

एसएससी जीडी परीक्षा की अवधि कितनी होती है?

परीक्षा की अवधि 60 मिनट (1 घंटा) होती है।

एसएससी जीडी में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, एसएससी जीडी में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। होती।

एसएससी जीडी) के पेपर में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?

पेपर में 4 विषय होते हैं—
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता
प्राथमिक गणित
अंग्रेज़ी / हिंदी