Add as a preferred source on Google

SSC GD Cut Off 2026 जारी, पुरुष, महिला और कैटेगरी-वाइज कट ऑफ देखें

SSC GD Cut Off 2026 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को SSC GD Constable CBT Result 2026 के साथ जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में कुल 1,97,408 उम्मीदवारों को PET/PST के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। कट ऑफ पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए उनकी कैटेगरी, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश, संबंधित बल और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग जारी की गई है। SSF के लिए शॉर्टलिस्ट पुरुष उम्मीदवारों की कैटेगरी-वाइज कट ऑफ 100.52099 से 146.17817 अंकों के बीच रही है। इस लेख में SSC GD Cut Off 2026, कैटेगरी-वाइज कट ऑफ, पिछले वर्षों की कट ऑफ और आधिकारिक PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गई है।

SSC GD Cut Off 2026 क्या है?

SSC GD Cut Off 2026 वह न्यूनतम स्कोर है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। SSC ने 12 अक्टूबर 2026 को SSC GD Result 2026 के साथ CBT कट ऑफ जारी की है। कट ऑफ निर्धारित करने के लिए नॉर्मलाइज्ड CBT स्कोर और लागू NCC बोनस अंकों को शामिल किया गया है। संबंधित कट ऑफ पूरी करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

SSC GD Cut Off Marks 2026 कितनी गई है?

SSC GD CBT Cut Off 2026 PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए जारी कर दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग ने SSF के पुरुष उम्मीदवारों की ऑल इंडिया कट ऑफ जारी की है। वहीं, महिला उम्मीदवारों और अन्य बलों के पुरुष उम्मीदवारों की कट ऑफ राज्य/केंद्रशासित प्रदेश, कैटेगरी और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग उपलब्ध है।

कैटेगरीपुरुष कट ऑफ – SSFमहिला कट ऑफपुरुष कट ऑफ – अन्य बल
UR146.17817राज्य/UT-वाइजराज्य/UT-वाइज
OBC145.55766राज्य/UT-वाइजराज्य/UT-वाइज
EWS144.20658राज्य/UT-वाइजराज्य/UT-वाइज
SC140.95414राज्य/UT-वाइजराज्य/UT-वाइज
ST135.03155राज्य/UT-वाइजराज्य/UT-वाइज
ESM100.52099जहां लागू होराज्य/UT-वाइज

महत्वपूर्ण: पुरुष SSF उम्मीदवारों की कट ऑफ 100.52 से 146.18 अंकों के बीच है। इसे सभी उम्मीदवारों की एक समान SSC GD Cut Off 2026 नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि अन्य बलों की कट ऑफ राज्य और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है।

SSC GD Male Cut Off 2026 – SSF

सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) की ऑल इंडिया रिक्तियों के लिए SSC GD Male Cut Off 2026 जारी की गई है। नीचे दी गई टेबल में कैटेगरी-वाइज कट ऑफ, शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या और अंतिम शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार के CBT के विभिन्न भागों में प्राप्त अंक दिए गए हैं।

कैटेगरीशॉर्टलिस्ट उम्मीदवारकट ऑफ अंकPart-APart-BPart-C
EWS30144.2065840.0029.2540.00
SC45140.9541440.0022.0040.00
ST30135.0315540.0026.7533.25
ESM30100.5209924.7518.0031.50
OBC90145.5576640.0033.5040.00
UR150146.1781740.0025.0040.00

नोट: Part-A में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, Part-B में जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस तथा Part-C में एलिमेंट्री मैथमेटिक्स शामिल हैं।

SSC GD Minimum Qualifying Marks 2026 कितने हैं?

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2026 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत निर्धारित किया है। ये अंक अगले चरण की शॉर्टलिस्टिंग के लिए न्यूनतम पात्रता तय करते हैं। हालांकि, वास्तविक कट ऑफ और न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अलग-अलग होते हैं।

कैटेगरीन्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत160 में से अंक
UR30%48
OBC / EWS25%40
SC / ST / ESM20%32

नोट: न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स की गणना NCC बोनस अंक जोड़े बिना की जाती है। वास्तविक शॉर्टलिस्टिंग कट ऑफ कैटेगरी, संबंधित बल और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर अधिक हो सकती है।

SSC GD Previous Year Cut Off Marks कितनी थी?

SSC GD Previous Year Cut Off से उम्मीदवार अलग-अलग भर्ती वर्षों की कैटेगरी-वाइज कट ऑफ की तुलना कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल में SSC GD 2025 भर्ती चक्र की NCB और SSF रिक्तियों के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवारों की फाइनल कट ऑफ दी गई है। इसमें कुल कट ऑफ अंक के साथ Part-A और Part-B के अंक भी शामिल हैं।

SSC GD Previous Year Female Cut Off

नीचे दी गई टेबल में NCB की रिक्तियों के लिए SSC GD 2025 की महिला उम्मीदवारों की फाइनल कट ऑफ दी गई है। यह कट ऑफ 15 जनवरी 2026 को फाइनल रिजल्ट के साथ जारी की गई थी।

बलकैटेगरीकट ऑफ अंकPart-A अंकPart-B अंक
NCBESM–––
NCBEWS144.931440.0024.25
NCBOBC147.105640.0022.00
NCBUR149.125540.0028.75

SSC GD Previous Year Male Cut Off

नीचे दी गई टेबल में NCB और SSF की रिक्तियों के लिए SSC GD 2025 की पुरुष उम्मीदवारों की फाइनल कट ऑफ दी गई है। ये अंक संबंधित बल और आरक्षण श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हैं।

बलकैटेगरीकट ऑफ अंकPart-A अंकPart-B अंक
NCBESM109.3811131.0017.50
NCBOBC151.6795740.0019.75
NCBST144.2297840.0022.00
NCBUR152.0422137.7533.25
SSFESM104.5064131.2522.50
SSFEWS148.2671440.0033.25
SSFOBC149.7859440.0019.75
SSFSC142.6058040.0028.75
SSFST143.0168138.0029.25
SSFUR150.7521840.0031.00

SSC GD Cut Off Marks 2026 को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?

SSC GD Cut Off Marks हर साल कई कारकों के आधार पर निर्धारित की जाती है। इन कारकों को समझने से उम्मीदवार परीक्षा में प्रतिस्पर्धा के स्तर और कट ऑफ में होने वाले बदलावों का विश्लेषण कर सकते हैं।

  • परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या: अधिक उम्मीदवार होने से प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
  • प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर: परीक्षा का कठिनाई स्तर उम्मीदवारों के स्कोर को प्रभावित करता है।
  • कुल रिक्त पद: उपलब्ध पदों की संख्या के अनुसार कट ऑफ में बदलाव हो सकता है।
  • बैकलॉग रिक्तियां: पिछली भर्ती की शेष रिक्तियां भी पदों की उपलब्धता को प्रभावित कर सकती हैं।
  • उम्मीदवार की कैटेगरी: अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों के लिए कट ऑफ अलग होती है।
  • पिछले वर्ष की कट ऑफ: पुराने कट ऑफ ट्रेंड से प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • परीक्षा पैटर्न में बदलाव: परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन होने पर कट ऑफ भी प्रभावित हो सकती है।

SSC GD Cut Off 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार SSC GD Cut Off 2026 को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कट ऑफ चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट का Results सेक्शन खोलें।
  3. SSC GD Constable CBT Result 2026 से संबंधित लिंक खोजें।
  4. 12 अक्टूबर 2026 को जारी रिजल्ट राइट-अप PDF खोलें।
  5. अपनी कैटेगरी और संबंधित बल की कट ऑफ चेक करें।
  6. महिला उम्मीदवार Annexure-I में राज्य/UT-वाइज कट ऑफ देखें।
  7. अन्य बलों के पुरुष उम्मीदवार Annexure-II में अपनी कट ऑफ देखें।
  8. भविष्य के लिए कट ऑफ PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

SSC GD Cut Off Marks PDF में कौन-कौन सी जानकारी दी गई है?

SSC GD Cut Off Marks PDF में संबंधित बल, कैटेगरी, शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या, कट ऑफ अंक, Part-A, Part-B, Part-C के अंक और जन्मतिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है।

  • बल (Force): संबंधित विभाग या सुरक्षा बल, जैसे BSF, CRPF और SSF।
  • कैटेगरी: UR, OBC, SC, ST, EWS और ESM जैसी श्रेणियां।
  • Candidates Available: संबंधित श्रेणी में उपलब्ध शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या।
  • Cut-Off Marks: अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट होने हेतु आवश्यक न्यूनतम स्कोर।
  • Part-A Marks: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में प्राप्त अंक।
  • Part-B Marks: जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस में प्राप्त अंक।
  • Part-C Marks: एलिमेंट्री मैथमेटिक्स में प्राप्त अंक।
  • Date of Birth (DD-MM-YYYY): समान अंक होने की स्थिति में टाई-ब्रेकिंग के लिए उपयोग की जाने वाली जन्मतिथि।

SSC GD Cut Off 2026 की महत्वपूर्ण बातें

नीचे SSC GD Cut Off 2026 से जुड़े प्रमुख अपडेट दिए गए हैं।

  • कट ऑफ जारी होने की तारीख: 12 अक्टूबर 2026
  • SSC GD Result 2026: CBT कट ऑफ के साथ जारी किया गया।
  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार: PET/PST के लिए कुल 1,97,408 उम्मीदवार।
  • पुरुष SSF कट ऑफ: सभी श्रेणियों में 100.52 से 146.18 अंक।
  • महिला कट ऑफ: Annexure-I में राज्य/UT-वाइज जारी।
  • अन्य बलों की पुरुष कट ऑफ: Annexure-II में राज्य/UT-वाइज जारी।
  • न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स: UR – 30%, OBC/EWS – 25%, SC/ST/ESM – 20%।
  • कट ऑफ की गणना: नॉर्मलाइज्ड CBT स्कोर और लागू NCC बोनस अंकों के आधार पर।
  • अगला चयन चरण: PET/PST।

FAQs

Q1. SSC GD Cut Off 2026 कब जारी हुई?

SSC GD Cut Off 2026 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को CBT रिजल्ट के साथ जारी की गई है।

Q2. SSC GD Cut Off 2026 जनरल कैटेगरी के लिए कितनी है?

SSC GD 2026 में पुरुष SSF उम्मीदवारों की UR कट ऑफ 146.17817 अंक है। अन्य बलों और महिला उम्मीदवारों की कट ऑफ राज्य और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है।

Q3. SSC GD 2026 में OBC कैटेगरी की कट ऑफ कितनी है?

SSC GD 2026 में पुरुष SSF उम्मीदवारों की OBC कट ऑफ 145.55766 अंक है। अन्य बलों के लिए कट ऑफ राज्य और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग है।

Q4. SSC GD 2026 में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स कितने हैं?

SSC GD 2026 में UR के लिए 30%, OBC/EWS के लिए 25% और SC/ST/ESM के लिए 20% न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित हैं।

Q5. SSC GD Cut Off 2026 PDF कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से कट ऑफ PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों की कैटेगरी-वाइज और राज्य-वाइज कट ऑफ दी गई है।



Leave a comment