Add as a preferred source on Google

SSC CHSL टियर 2 के लिए क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड क्विज़, अभी प्रयास करें।

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) से जुड़े प्रश्न SSC, रेलवे और कई अन्य सरकारी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। SSC CHSL Tier 2 परीक्षा में भी गणित एक महत्वपूर्ण विषय है। इस ब्लॉग में आपको अभ्यास के लिए 100 महत्वपूर्ण Quantitative Aptitude Questions with Answers दिए गए हैं। इसके साथ ही आपकी तैयारी को परखने के लिए 30 प्रैक्टिस प्रश्न क्विज़ फॉर्मेट में भी शामिल किए गए हैं। आप फ्री PDF eBook भी डाउनलोड कर सकते हैं और कभी भी, कहीं भी अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड प्रश्न PDF डाउनलोड करें

आप नीचे दिए गए लिंक से Quantitative Aptitude Questions eBook PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस PDF में SSC CHSL Tier 2 की तैयारी के लिए 100 महत्वपूर्ण गणित के प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से प्रैक्टिस और रिविजन कर सकते हैं। ये प्रश्न SSC CHSL परीक्षा टियर 2 के लिए बहुत उपयोगी हैं। फ्री eBook PDF डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

SSC CHSL Tier 2 के लिए क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड प्रैक्टिस प्रश्न (लाइव)

नीचे कुछ Quantitative Aptitude Questions दिए गए हैं जिन्हें आप प्रैक्टिस के लिए हल कर सकते हैं। इन प्रश्नों को लाइव क्विज़ फॉर्मेट में हल करें और अपने स्कोर को चेक करें, ठीक वैसे ही जैसे वास्तविक परीक्षा में मार्किंग होती है।

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 अंक मिलेगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए −1 अंक काटे जाएंगे।
  • अनुत्तरित प्रश्नों के लिए 0 अंक मिलेंगे।

मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) के अभ्यास प्रश्न

Q1. एक परिवार में 7 चचेरे भाई-बहनों का वजन (किग्रा में) 54, 62, 65, 70, 60, 59, 55 है। माध्यिका वजन ज्ञात कीजिए।

Q2. यदि निम्नलिखित प्रेक्षणों 46, 48, 63, 76, 88, 41, 35, 55, 90, 56, 92 में 88 को 93 से और 41 को 47 से बदल दिया जाए, तो नई माध्यिका और पुरानी माध्यिका के बीच क्या अंतर होगा?

Q3. एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन की कीमत पहले तीन वर्षों में क्रमशः 5%, 10% और 15% घटी। यदि शुरुआत में मशीन का मूल्य ₹8,000 था, तो तीन वर्ष बाद मशीन की कीमत क्या होगी?

Q4. त्रिभुज PQR में, A अंतःकेंद्र है और ∠QAR = 116° है। ∠QPR का माप ज्ञात कीजिए।

Q5. पाँच पूर्णांकों का औसत 48 है। पहले चार पूर्णांकों का औसत 5वें पूर्णांक का 50% है। 5वाँ पूर्णांक क्या है?

Q6. एक दूध विक्रेता के पास 75 लीटर गाय का दूध, 45 लीटर टोंड दूध और 30 लीटर फुल क्रीम दूध है। इन्हें अलग-अलग ट्रे में इस प्रकार रखना है कि प्रत्येक ट्रे में समान मात्रा में दूध हो और दो प्रकार का दूध एक ट्रे में न मिले। सभी दूध रखने के लिए न्यूनतम कितनी ट्रे चाहिए?

Q7. ABCD एक समलंब चतुर्भुज है जिसमें AB, CD के समानांतर है और E तथा F असमानांतर भुजाओं AD और BC के मध्यबिंदु हैं। यदि EF, AB के समानांतर है, AB = 28 सेमी और CD = 18 सेमी है, तो EF (सेमी में) ज्ञात कीजिए।

Q8. यदि किसी राशि पर साधारण ब्याज की दर से 4 वर्षों में 40% की वृद्धि देखी जाती है, तो उसी ब्याज दर पर ₹80,000 पर 4 वर्षों का चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा?

Q9. 37 को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया गया है कि एक भाग का 5 गुना और दूसरे भाग का 11 गुना मिलकर 227 के बराबर है। छोटी संख्या के 9 गुना का मान ज्ञात कीजिए।

Q10. 11 परिणामों का औसत 60 है और पहले 10 का औसत 59 है। 11वाँ परिणाम क्या है?

Q11. तरुण 2400 मीटर की दौड़ में हरि को 60 सेकंड की बढ़त देता है और फिर भी 40 सेकंड से जीत जाता है। यदि हरि की गति 6 मीटर/सेकंड है, तो तरुण की गति ज्ञात कीजिए।

Q12. 11 परिणामों का औसत 59 है और पहले 10 का औसत 58 है। 11वाँ परिणाम क्या है?

Q13. तीन संख्याएँ 5:7:9 के अनुपात में हैं और उनका LCM 1260 है। सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या के बीच अंतर क्या है?

Q14. दो गोलों की त्रिज्याएँ 4:5 के अनुपात में हैं। उनके आयतन किस अनुपात में होंगे?

Q15. किसी वस्तु का अंकित मूल्य ₹2,800 है। इसे 15%, 8% और 5% के तीन क्रमिक छूट पर बेचा जाता है। वस्तु का विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।

Quiz Summary

Attempted
0
Correct
0
Wrong
0
Unattempted
0
Final Score: 0.0

मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) के अभ्यास प्रश्न

Q16. यदि एक व्यक्ति की आयु उसके तीन बच्चों की आयु के योग की चार गुना है, और 6 वर्ष बाद उसकी आयु तीनों बच्चों की आयु के योग की दोगुनी होगी, तो व्यक्ति की वर्तमान आयु क्या है?

Q17. समान विकर्ण और समान विपरीत भुजाओं वाला चतुर्भुज सदैव __ होता है।

Q18. एक विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और कला के छात्रों की संख्या क्रमशः 120, 180 और 60 है। पाई चार्ट में वाणिज्य छात्रों को दर्शाने वाला कोण क्या होगा?

Q19. दो गोलों की त्रिज्याएँ 2:3 के अनुपात में हैं। उनके पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा?

Q20. डेटा सेट: 37, 44, 46, 55, 61, 68, 72, 80, 87, 92, 95 में यदि 92 को 98 से और 37 को 43 से बदल दिया जाए, तो नई माध्यिका और पुरानी माध्यिका में क्या अंतर होगा?

Q21. ₹12,000 पर 7.5% प्रति वर्ष की दर से 4 वर्षों का साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।

Q22. दो घनों के आयतन 27:125 के अनुपात में हैं। उनके पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा?

Q23. 7 क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 31 है। सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।

Q24. 240 मीटर लंबी ट्रेन एक खंभे को 12 सेकंड में पार करती है। 360 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को पार करने में कितना समय लगेगा?

Q25. दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 12 घंटे और 18 घंटे में भर सकते हैं। यदि दोनों एक साथ खोले जाएँ, तो टंकी भरने में कितना समय लगेगा?

Q26. 20 वस्तुओं का क्रय मूल्य 16 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

Q27. एक व्यक्ति ने ₹1,800 में एक घड़ी खरीदी और 15% हानि पर बेच दी। विक्रय मूल्य क्या है?

Q28. एक चतुर्भुज के कोण 2:3:4:6 के अनुपात में हैं। सबसे बड़ा कोण ज्ञात कीजिए।

Q29. दो संख्याओं का HCF और LCM क्रमशः 12 और 180 हैं। यदि एक संख्या 36 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

Q30. समान भुजाओं वाला परंतु कोण आवश्यक रूप से 90° न हो, ऐसा चतुर्भुज सदैव __ होता है।

Quiz Summary

Attempted
0
Correct
0
Wrong
0
Unattempted
0
Final Score: 0.0

Leave a comment