Add as a preferred source on Google

नया IBPS PO परीक्षा पैटर्न 2026: प्रीलिम्स व मेन्स Marking Scheme

IBPS PO परीक्षा पैटर्न 2026 को उम्मीदवारों की Speed, Accuracy, Logical Reasoning, Data Analysis और Banking Awareness का व्यापक मूल्यांकन करने के लिए अपडेट किया गया है। IBPS ने CRP PO/MT-XVI नोटिफिकेशन के साथ परीक्षा पैटर्न में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव Mains परीक्षा में Objective Questions की संख्या 145 से बढ़ाकर 170 करना, Personality Test जोड़ना तथा General Awareness सेक्शन का विस्तार है। उम्मीदवारों के लिए Updated Exam Pattern, Sectional Timing, Marking Scheme और Selection Process को समझना बेहद आवश्यक है ताकि वे अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें।

Updated IBPS PO परीक्षा पैटर्न 2026

IBPS PO 2026 परीक्षा पैटर्न में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिन्हें आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी किया गया है। इन बदलावों का उद्देश्य उम्मीदवारों की Reasoning, Numerical Ability और Banking Knowledge को बेहतर तरीके से जांचना है। विशेष रूप से IBPS PO Descriptive Test Pattern में बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा के सभी चरणों की सही जानकारी होना जरूरी है ताकि वे तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।

IBPS PO 2026 परीक्षा के चरण

IBPS PO 2026 चयन प्रक्रिया अब निम्नलिखित 5 चरणों में पूरी होगी:

  • Preliminary Examination (Qualifying)
  • Mains Examination
  • Personality Test (नया)
  • Interview
  • Final Selection

Revised IBPS PO Prelims परीक्षा पैटर्न

IBPS PO Prelims Exam एक Online Objective Test होता है जिसमें तीन सेक्शन शामिल होते हैं – English Language, Quantitative Aptitude और Reasoning Ability। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और कुल अंक 100 होते हैं। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होती है और प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का Sectional Timing निर्धारित किया गया है। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की Negative Marking लागू होती है।

  • Mode of Exam: Online (MCQ Based)
  • Total Questions: 100
  • Total Marks: 100
  • Exam Duration: 60 Minutes
  • Sectional Timing: 20 Minutes प्रति सेक्शन
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक
  • Cut-Off: Sectional और Overall दोनों Cut-Off क्लियर करना जरूरी
SectionNumber of QuestionsMaximum MarksTime Duration
English Language303020 Minutes
Quantitative Aptitude353020 Minutes
Reasoning Ability354020 Minutes
Total10010060 Minutes

Revised IBPS PO Mains परीक्षा पैटर्न

IBPS PO Mains Exam में इस वर्ष सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। अब Objective Paper में 170 प्रश्न होंगे, जबकि कुल अंक 200 ही रहेंगे। इसके अलावा Descriptive Test भी आयोजित होगा।

  • Objective Questions: 170
  • Objective Marks: 200
  • Descriptive Test: 25 Marks
  • कुल अवधि: 190 मिनट
  • Negative Marking: 0.25 अंक
  • Reasoning & Computer Aptitude का नाम बदलकर केवल Reasoning कर दिया गया है।
  • General Awareness सेक्शन में अब Digital Awareness, Financial Awareness एवं RBI Circulars शामिल किए गए हैं।
सेक्शनप्रश्नअंकमाध्यमसमय
Reasoning4060हिंदी एवं अंग्रेज़ी45 मिनट
General / Economy / Banking / Digital / Financial Awareness (RBI Circulars सहित)5060हिंदी एवं अंग्रेज़ी35 मिनट
English Language4020केवल अंग्रेज़ी35 मिनट
Data Analysis & Interpretation4060हिंदी एवं अंग्रेज़ी45 मिनट
Objective Total170200160 मिनट
English Descriptive Test (Essay + Comprehension)225केवल अंग्रेज़ी30 मिनट
Grand Total225190 मिनट

IBPS PO Descriptive Test Pattern

IBPS PO Descriptive Test Mains परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह टेस्ट 25 अंकों का होता है और इसे Computer पर 30 मिनट में पूरा करना होता है। इस टेस्ट में एक Essay और एक Comprehension Passage शामिल होता है। पहले इस सेक्शन में Essay और Letter Writing पूछा जाता था, लेकिन अब Letter को हटाकर Comprehension शामिल किया गया है।

  • Letter हटाकर Comprehension जोड़ा गया है
  • Essay के लिए 15 अंक
  • Comprehension के लिए 10 अंक
  • विषय Banking, Economy, Technology, Ethics और Current Affairs पर आधारित हो सकते हैं
  • उम्मीदवारों को Computer पर Typing Practice करनी चाहिए
Section / PaperNo. of QuestionsMarksMediumTime Duration
Descriptive Paper (Essay & Comprehension)225English30 Minutes

नया IBPS PO Personality Test 2026

IBPS PO 2026 में पहली बार Personality Test जोड़ा गया है।

  • केवल Mains पास उम्मीदवारों के लिए
  • Self-report आधारित Assessment
  • Qualifying Nature का नहीं है
  • Interview में शामिल होना हो तो Personality Test देना अनिवार्य है
  • इसकी रिपोर्ट Interview Panel के साथ साझा की जाएगी।

IBPS PO Interview Process

जो उम्मीदवार Mains परीक्षा पास करते हैं, उन्हें Interview Round के लिए Shortlist किया जाता है। Interview में उम्मीदवार की Personality, Communication Skills और Banking Sector के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है। यह चरण अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि Interview के अंक Final Merit में जोड़े जाते हैं।

  • Total Marks: 100
  • Qualifying Marks:
    • General Category: 40%
    • SC/ST/OBC/PwD: 35%
  • Assessment Areas:
    • Banking Knowledge
    • Current Affairs
    • Communication Skills
    • Leadership Qualities
    • Problem-Solving Ability

IBPS PO Final Selection Criteria

IBPS PO Final Selection उम्मीदवारों के Mains Exam और Interview में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। Final Merit List में दोनों चरणों के अंकों को जोड़ा जाता है। जो उम्मीदवार Merit List में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं, उन्हें Probationary Officer (PO) पद के लिए चयनित किया जाता है।

  • Mains Exam Weightage: 80%
  • Interview Weightage: 20%

IBPS PO Marking Scheme

IBPS PO परीक्षा में एक निर्धारित Marking Scheme लागू होती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है जबकि हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं। जो प्रश्न Attempt नहीं किए जाते हैं, उनके लिए कोई अंक नहीं काटा जाता। इसलिए उम्मीदवारों को Accuracy पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

  • सही उत्तर: +1 अंक
  • गलत उत्तर: -0.25 अंक
  • Unattempted Questions: कोई Negative Marking नहीं
Free Preparation PDFsDownload Link
पिछले 6 महीने करेंट अफेयर्स (हिंदी एवं अंग्रेज़ी)Click Here
मासिक करेंट अफेयर्स (Monthly Current Affairs)Click Here
बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता (Banking and Financial Awareness)Click Here
महत्वपूर्ण बैंकिंग शब्द (Important Banking Terms)Click Here
बैंकिंग अवेयरनेस स्टैटिक (Banking Awareness Static)Click Here
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (Weekly Current Affairs)Click Here
दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs)Click Here

FAQs

Q1. IBPS PO 2026 परीक्षा कितने चरणों में आयोजित होगी?

Ans. IBPS PO 2026 चयन प्रक्रिया में Preliminary Exam, Mains Exam, Personality Test, Interview और Final Selection सहित कुल पांच चरण हैं।

Q2. IBPS PO Mains 2026 में कितने Objective Questions होंगे?

Ans. नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार Mains परीक्षा में अब 170 Objective Questions पूछे जाएंगे।

Q3. क्या IBPS PO 2026 में Negative Marking है?

Ans. हां, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की Negative Marking लागू होती है।

Q4. IBPS PO 2026 में नया Personality Test क्या है?

Ans. यह Mains के बाद आयोजित होने वाला Self-report आधारित टेस्ट है। यह Qualifying नहीं है, लेकिन Interview के लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य है।

Q5. IBPS PO Final Merit कैसे तैयार होगी?

Ans. Final Merit में Mains परीक्षा को 80% तथा Interview को 20% वेटेज दिया जाएगा। Preliminary Exam और Personality Test के अंक Final Merit में शामिल नहीं किए जाएंगे।



Leave a comment