Add as a preferred source on Google

Blood Relation Questions in Hindi SSC परीक्षा के लिए, PDF डाउनलोड करें

रीजनिंग विषय में Blood Relation (रक्त संबंध) एक ऐसा टॉपिक है, जिससे SSC की लगभग सभी प्रमुख परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं। चाहे आप SSC CGL, CHSL, MTS, GD, CPO या Selection Post की तैयारी कर रहे हों, Blood Relation के प्रश्नों पर अच्छी पकड़ आपके रीजनिंग स्कोर को बेहतर बना सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह Blood Relation Questions in Hindi PDF तैयार की गई है, जिसमें परीक्षा स्तर के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह दिया गया है।

इस PDF में सरल से लेकर उन्नत स्तर तक के रक्त संबंध आधारित प्रश्न शामिल हैं। अभ्यर्थियों को परिवार के विभिन्न सदस्यों के बीच संबंधों को समझने, कथन आधारित प्रश्नों का विश्लेषण करने और कम समय में सही उत्तर निकालने का अभ्यास मिलेगा। साथ ही, इसमें SSC परीक्षाओं में बार-बार पूछे गए प्रश्नों के समान पैटर्न वाले प्रश्न भी शामिल किए गए हैं।

SSC Blood Relation Questions in Hindi PDF Download

यदि आप Blood Relation अध्याय को SSC परीक्षाओं की तैयारी मजबूत के लिए करना चाहते हैं और परीक्षा में इस टॉपिक से आने वाले प्रश्नों को आत्मविश्वास के साथ हल करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Blood Relation Live Quiz अटेम्प्ट करें

लाइव क्विज़ के माध्यम से आप अपनी वर्तमान तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं, कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं और नियमित अभ्यास के जरिए अपने स्कोर में सुधार ला सकते हैं। यह SSC रीजनिंग सेक्शन में अधिक अंक प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका है।

SSC Blood Relation प्रश्न Set 1 Score: 0.00

निर्देश (1-3): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

A+B का अर्थ है A, B की पुत्री है।
A-B का अर्थ है A, B का पति है।
A*B का अर्थ है A, B का भाई है।

Q1. यदि P+Q-R है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

Q2. यदि P*Q+R है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

Q3. यदि P+Q*R है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

Q4. यदि A $ B का अर्थ “A, B का पिता है”, A # B का अर्थ “A, B की पुत्री है”, A @ B का अर्थ “A, B की बहन है”, तो H @ K $ L # M में K का M से क्या संबंध है?

Q5. वीना का परिचय देते हुए कौरी ने कहा, “वह मेरे पिता की इकलौती पुत्री की इकलौती पुत्री है।” कौरी का वीना से क्या संबंध है?

Q6. एक पुरुष ने एक महिला से कहा, “तुम्हारी माँ के पति की बहन मेरी आंटी है।” वह महिला उस पुरुष से किस प्रकार संबंधित है?

Q7. एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए निशांत ने कहा, “वह मेरे पुत्र की पत्नी की पुत्री की माँ है।” निशांत का उस महिला से क्या संबंध है?

Q8. एक पुरुष की ओर इशारा करते हुए दिनेश ने कहा, “उसका इकलौता भाई मेरी पुत्री के पिता का पिता है।” वह पुरुष दिनेश से किस प्रकार संबंधित है?

Q9. एक वृद्ध पुरुष की ओर इशारा करते हुए जीवा ने कहा, “उसका पुत्र मेरे पुत्र का अंकल है।” वह वृद्ध पुरुष जीवा से किस प्रकार संबंधित है?

Q10. एक महिला ने एक पुरुष का परिचय अपनी माँ के भाई के पुत्र के रूप में कराया। वह पुरुष उस महिला से किस प्रकार संबंधित है?

निर्देश (11-14): निम्नलिखित जानकारी पढ़ें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

i) A $ B का अर्थ है A, B की माँ है
ii) A # B का अर्थ है A, B का पिता है
iii) A @ B का अर्थ है A, B का पति है
iv) A % B का अर्थ है A, B की पुत्री है

Q11. P@Q$M#T, P का T से कौन-सा संबंध दर्शाता है?

Q12. यदि G $ M @ K है, तो K का G से क्या संबंध है?

Q13. निम्नलिखित में से कौन-सा यह दर्शाता है कि H, N का भाई है?

Q14. यदि F@D%K#H है, तो F का H से क्या संबंध है?

निर्देश (15-16): निम्नलिखित जानकारी पढ़ें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

A – B का अर्थ है A, B की पत्नी है
A ÷ B का अर्थ है A, B की माँ है
A + B का अर्थ है A, B का पुत्र है
A × B का अर्थ है A, B का भाई है

Q15. X+Y-Z का क्या अर्थ है?

Quiz Summary

Attempted
0
Correct
0
Wrong
0
Unattempted
0
Final Score: 0.0