JAIIB पासिंग क्राइटेरिया 2026, कट-ऑफ और न्यूनतम अंक
JAIIB (Junior Associate of the Indian Institute of Bankers) भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान (IIBF) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले कर्मचारियों के ज्ञान और कौशल को मापती है। JAIIB परीक्षा में उम्मीदवारों को पास होने के लिए कुल मिलाकर 50% aggregate अंक आवश्यक हैं। प्रत्येक पेपर में सामान्य रूप से 50 अंक लाना अनिवार्य है, लेकिन यदि कोई उम्मीदवार किसी पेपर में 45 अंक प्राप्त करता है और सभी पेपर में कुल aggregate 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो भी उसे पास माना जाएगा।
इसके अलावा, पहले पास किए गए पेपर के अंक क्रेडिट रिटेंशन के तहत सुरक्षित रहते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अगले प्रयास में उपयोग किए जा सकते हैं। JAIIB परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर रिज़ल्ट को First Class, First Class with Distinction या Pass Class में वर्गीकृत किया जाता है। इस ब्लॉग में हम पासिंग क्राइटेरिया, न्यूनतम अंक, क्रेडिट रिटेंशन और क्लास ऑफ पास से संबंधित सभी महत्वपूर्ण नियम सरल हिंदी में बताएंगे, ताकि आप अपनी तैयारी को सही दिशा में रखकर आसानी से पास हो सकें।
JAIIB पास करने के लिए न्यूनतम अंक क्या हैं?
JAIIB परीक्षा में उम्मीदवारों को पास होने के लिए कुल मिलाकर 50% aggregate अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर में सामान्य रूप से न्यूनतम 50 अंक लाना जरूरी है। हालांकि, यदि किसी पेपर में उम्मीदवार को 45 अंक मिलते हैं, लेकिन सभी पेपर में कुल aggregate 50% या उससे अधिक अंक पूरे हो जाते हैं, तो भी वह पास माना जाएगा। इसके अलावा, पहले पास किए गए पेपर के अंक क्रेडिट रिटेंशन के तहत सुरक्षित रहते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अगले प्रयास में उनका उपयोग किया जा सकता है।
| श्रेणी | विवरण |
| पासिंग मार्क्स | हर पेपर में न्यूनतम 50 अंक लाना अनिवार्य है। |
| छूट (Relaxation) | यदि कोई उम्मीदवार प्रत्येक पेपर में कम से कम 45 अंक प्राप्त करता है और सभी पेपर में कुल 50% या उससे अधिक aggregate अंक एक ही प्रयास में पूरे करता है, तो उसे भी परीक्षा पास माना जाएगा। |
| क्रेडिट रिटेंशन | पहले पास किए गए पेपर के अंक 5 प्रयास या 3 साल तक सुरक्षित रहते हैं और निर्धारित समय में अगले प्रयास में उपयोग किए जा सकते हैं। |

Aggregate पासिंग रूल क्या है?
यदि कोई उम्मीदवार प्रत्येक पेपर में कम से कम 45 अंक प्राप्त करता है और सभी पेपर में कुल 50% या उससे अधिक aggregate अंक एक ही प्रयास (single attempt) में पूरे करता है, तो उसे भी परीक्षा पास माना जाएगा। यह नियम उन उम्मीदवारों के लिए राहत है जो कुछ पेपर में थोड़ा कम अंक पाते हैं लेकिन कुल मिलाकर पासिंग योग्यता पूरी करते हैं।
- प्रत्येक पेपर में 45 अंक और कुल 50% aggregate (single attempt) = पास
- कुल aggregate प्रतिशत महत्वपूर्ण
- पहले पास किए गए पेपर के अंक क्रेडिट रिटेंशन के तहत सुरक्षित रहते हैं और निर्धारित समय सीमा में अगले प्रयास में उपयोग किए जा सकते हैं
क्रेडिट रिटेंशन (Credit Retention) क्या होता है?
JAIIB परीक्षा में उम्मीदवारों को सभी पेपर पास करने के लिए कुल 5 प्रयास या 3 साल, जो भी पहले आए, की समय सीमा दी जाती है। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार को परीक्षा पूरी करने के लिए अधिकतम 5 बार परीक्षा देने की अनुमति है, लेकिन यह अवधि पहली पंजीकरण तिथि से शुरू होती है, और पांच प्रयास लगातार होने जरूरी नहीं हैं।
इस दौरान उम्मीदवार द्वारा पास किए गए पेपर के अंक क्रेडिट रिटेंशन के तहत सुरक्षित रहते हैं। यानी, अगर कोई उम्मीदवार किसी पेपर को पहले प्रयास में पास कर लेता है, तो उस पेपर का अंक अगले प्रयास में पास करने में शामिल माना जाएगा और उसे फिर से देने की जरूरत नहीं होगी।
यदि उम्मीदवार समय सीमा के अंदर सभी पेपर पास नहीं कर पाता है चाहे वह 5 प्रयास पूरे कर ले या 3 साल की अवधि समाप्त हो जाए तो पहले पास किए गए पेपर के अंक समाप्त हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को फिर से पूरी तरह से रि-एनरोल करना होगा और अब तक पास किए गए पेपर के अंक नए प्रयास में नहीं जोड़े जाएंगे।
यह भी देखें: JAIIB रिजल्ट 2026
इस नियम का मतलब यह भी है कि उम्मीदवार सामान्यतः तीन साल की अवधि में आयोजित होने वाली छह परीक्षाओं में से किसी भी पांच परीक्षाओं में भाग ले सकता है। अगर कोई उम्मीदवार तीन साल से पहले ही पांच प्रयास उपयोग कर लेता है, या यदि तीन साल की अवधि समाप्त हो जाती है और सभी पेपर पास नहीं हुए हैं, तो उसे पूरी तरह से फिर से पंजीकरण कराना होगा।
- अधिकतम प्रयास: 5 attempts या 3 साल, जो भी पहले आए
- पास किए गए पेपर के अंक सुरक्षित रहते हैं
- समय सीमा समाप्त होने पर क्रेडिट समाप्त और पुनः रि-एनरोल आवश्यक
- पांच प्रयास पूरे होने या तीन साल की अवधि समाप्त होने पर नए पंजीकरण की आवश्यकता

JAIIB 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कब शुरू होगी?
भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान (IIBF) ने JAIIB 2026 परीक्षा के दोनों सत्रों के लिए पंजीकरण तिथियाँ जारी कर दी हैं। मई–जून 2026 सत्र के लिए पंजीकरण 2 फरवरी 2026 से शुरू होगा, जबकि नवंबर–दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है, और उम्मीदवारों को सामान्य शुल्क अवधि के भीतर आवेदन करने की सलाह दी जाती है ताकि लेट फीस से बचा जा सके।
| JAIIB 2026 परीक्षा सत्र | पंजीकरण शुरू होने की तिथि | पंजीकरण समाप्ति तिथि (लेट फीस सहित) |
| मई–जून 2026 सत्र | 02 फरवरी 2026 | 22 फरवरी 2026 |
| नवंबर–दिसंबर 2026 सत्र | 01 अगस्त 2026 | 21 अगस्त 2026 |
मई सत्र के लिए JAIIB 2026 परीक्षा की पेपर-वार तिथियाँ क्या हैं?
JAIIB मई 2026 सत्र ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा और इसमें चार अनिवार्य पेपर शामिल हैं। ये परीक्षा 3 मई 2026 से 17 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में बैठने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। पहला पेपर Indian Economy & Indian Financial System 3 मई 2026 को होगा, इसके बाद Principles & Practices of Banking 9 मई को, Accounting & Financial Management for Bankers 10 मई को और अंतिम पेपर Retail Banking & Wealth Management 17 मई 2026 को होगा। प्रत्येक पेपर का सही समय प्रवेश पत्र में दिया जाएगा।
| परीक्षा पेपर | परीक्षा तिथि (मई 2026) |
| Indian Economy & Indian Financial System | 03 मई 2026 |
| Principles & Practices of Banking | 09 मई 2026 |
| Accounting & Financial Management for Bankers | 10 मई 2026 |
| Retail Banking & Wealth Management | 17 मई 2026 |
नवंबर सत्र के लिए JAIIB 2026 परीक्षा की पेपर-वार तिथियाँ क्या हैं?
JAIIB नवंबर 2026 सत्र भी ऑनलाइन मोड में कई दिनों में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 1 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होगी। उम्मीदवार Indian Economy & Indian Financial System 1 नवंबर 2026 से शुरू करेंगे, इसके बाद Principles & Practices of Banking 22 नवंबर को, Accounting & Financial Management for Bankers 28 नवंबर को और अंतिम पेपर Retail Banking & Wealth Management 29 नवंबर 2026 को होगा। प्रत्येक पेपर का सही समय प्रवेश पत्र में दिया जाएगा।
| परीक्षा पेपर | परीक्षा तिथि (नवंबर 2026) |
| Indian Economy & Indian Financial System | 01 नवंबर 2026 |
| Principles & Practices of Banking | 22 नवंबर 2026 |
| Accounting & Financial Management for Bankers | 28 नवंबर 2026 |
| Retail Banking & Wealth Management | 29 नवंबर 2026 |
JAIIB 2026 में पासिंग क्लास/रिज़ल्ट क्लास कैसे तय होती है?
JAIIB परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर रिज़ल्ट को अलग-अलग क्लास में बाँटा जाता है। उन उम्मीदवारों को First Class दी जाती है जिन्होंने कुल मिलाकर 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों और सभी पेपर अपने पहले प्रयास में पास किए हों। वहीं, उन उम्मीदवारों को First Class with Distinction दी जाती है जिन्होंने कुल 70% या उससे अधिक अंक हासिल किए हों और प्रत्येक पेपर में 60 या उससे अधिक अंक अपने पहले प्रयास में प्राप्त किए हों। इसके अलावा, जो उम्मीदवार पास तो हो जाते हैं लेकिन उपरोक्त मानकों को पूरा नहीं करते, उन्हें Pass Class के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
| वर्ग | शर्तें |
| First Class | कुल 60% या अधिक, सभी पेपर पहले प्रयास में पास |
| First Class with Distinction | कुल 70% या अधिक और हर पेपर में 60+ अंक, पहले प्रयास में पास |
| Pass Class | अन्य सभी पास उम्मीदवार जो उपरोक्त शर्तों को पूरा नहीं करते |
JAIIB कट-ऑफ 2026: फर्स्ट क्लास पासिंग क्राइटेरिया
JAIIB परीक्षा में उम्मीदवारों के अंक और प्रदर्शन के आधार पर रिज़ल्ट अलग-अलग श्रेणियों में बाँटा जाता है। हर पेपर में पास होने के लिए न्यूनतम 50 अंक अनिवार्य हैं। First Class पाने के लिए उम्मीदवार को सभी पेपर में कुल मिलाकर 60% या उससे अधिक अंक हासिल करने होते हैं। ये नियम उम्मीदवार के प्रदर्शन और रिज़ल्ट को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
| श्रेणी | न्यूनतम अंक |
| पासिंग मार्क्स (प्रत्येक पेपर) | 50/100 |
| First Class (कुल aggregate) | सभी पेपर में 60% या उससे अधिक |
JAIIB में First Class कैसे प्राप्त करें?
JAIIB 2026 में First Class या Distinction पाने के लिए सिर्फ पास होना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए बैंकिंग के मूल सिद्धांतों और कॉन्सेप्ट की गहरी समझ, नियमित अभ्यास और स्मार्ट तैयारी की जरूरत होती है। उम्मीदवार को बैंकिंग कानून, सिद्धांत और केस स्टडीज में स्पष्टता हासिल करनी चाहिए और कमजोर क्षेत्रों को सुधारना चाहिए।
- Mock tests और पिछले साल के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें ताकि परीक्षा पैटर्न और सवालों की आदत बन जाए और स्पीड व accuracy बढ़े।
- समय का प्रबंधन करें और आसान सवाल पहले हल करें ताकि अधिक अंक प्राप्त किए जा सकें।
- RBI गाइडलाइन, बैंकिंग समाचार और वित्तीय नियमों की जानकारी अपडेट रखें, जिससे आवेदन आधारित सवालों में लाभ मिलेगा।
Tips:
- बैंकिंग कानून, सिद्धांत और केस स्टडीज पर ध्यान दें।
- Mock tests और PYQs से पैटर्न और टॉपिक समझें।
- कमजोर क्षेत्रों को पहचानें और सुधारें।
- समय प्रबंधन करें और आसान सवाल पहले हल करें।
- RBI गाइडलाइन और बैंकिंग अपडेट्स से खुद को अपडेट रखें।
JAIIB पहली बार में पास होने की रणनीति
JAIIB को पहली बार में क्रैक करने के लिए लगातार तैयारी, स्मार्ट प्लानिंग और नियमित अभ्यास जरूरी है। उम्मीदवार को सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना चाहिए, खासकर हाई स्कोरिंग टॉपिक जैसे Indian Economy और Financial System।
- संगठित अध्ययन योजना (Structured study schedule) बनाएं और प्रत्येक पेपर के लिए समय निर्धारित करें।
- नियमित पुनरावृत्ति (revision) से कॉन्सेप्ट को याद रखें और मजबूत बनाएं।
- मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करके गति (speed) और सटीकता (accuracy) बढ़ाएं।
- केस स्टडीज (Case studies) का अभ्यास करें ताकि वास्तविक बैंकिंग परिस्थितियों और एप्लीकेशन्स को समझ सकें।
- पूरी तैयारी के दौरान लगातार अभ्यास करें, प्रेरित रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें।
यह भी देखें: JAIIB करने के फायदे
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. JAIIB परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक कितने हैं?
हर पेपर में न्यूनतम 50 अंक लाना अनिवार्य है।
2. क्या किसी पेपर में 45 अंक होने पर भी पास माना जाएगा?
हाँ, यदि कुल aggregate 50% या उससे अधिक हो और यह single attempt में हो।
3. क्रेडिट रिटेंशन कब समाप्त हो जाता है?
यदि 5 प्रयास या 3 साल की अवधि पूरी होने के बाद सभी पेपर पास नहीं हुए हैं।
4. First Class रिज़ल्ट के लिए क्या आवश्यक है?
कुल aggregate 60% या उससे अधिक और सभी पेपर पहले प्रयास में पास।
5. JAIIB परीक्षा में कितने प्रयास दिए जा सकते हैं?
अधिकतम 5 प्रयास दिए जा सकते हैं या 3 साल की अवधि, जो पहले हो।
- JAIIB परीक्षा 2026 की तिथि जारी, IIBF JAIIB 2026 परीक्षा अनुसूची देखें
- JAIIB 2026 की सूचना जारी, IIBF JAIIB नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करें
- JAIIB मई 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है
- CAIIB पासिंग क्राइटेरिया 2026, कट-ऑफ और न्यूनतम अंक
- CAIIB परीक्षा क्या होती है? | CAIIB Exam Kya Hota Hai, पूरी जानकारी
- JAIIB पासिंग क्राइटेरिया 2026, कट-ऑफ और न्यूनतम अंक

नमस्ते, मैं अदिति हूँ। मैं Oliveboard में Content Writer के रूप में कार्यरत हूँ। पिछले 4 वर्षों से मैं परीक्षा से जुड़ी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत कर रही हूँ। मेरा उद्देश्य विभिन्न परीक्षाओं के लिए छात्रों को आसान और प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करना है। मैं नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित अपडेट को सरल शब्दों में समझाती हूँ, साथ ही स्टडी प्लान और विषयवार रणनीतियाँ तैयार करती हूँ। मेरा लक्ष्य है कि कामकाजी पेशेवर अपने नौकरी और परीक्षा तैयारी के बीच संतुलन बना सकें और अपने करियर में आगे बढ़ सकें ।






