RRB NTPC क्या होता है ? जानिए सब कुछ NTPC के बारे में
RRB NTPC क्या होता है: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है – RRB NTPC क्या होता है? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि RRB NTPC परीक्षा क्या है, इसमें कौन-कौन से पद होते हैं, सैलरी कितनी होती है, परीक्षा का स्तर कैसा होता है और यह परीक्षा आपके करियर के लिए क्यों महत्वपूर्ण है, तो यह लेख आपके लिए है। यह लेख केवल परिभाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि आपको RRB NTPC से जुड़ी वास्तविक तस्वीर, करियर ग्रोथ, काम की प्रकृति और परीक्षा की रणनीतिक समझ भी देगा।
RRB NTPC ka full form क्या है?
RRB NTPC का पूरा नाम नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ (Non-Technical Popular Categories) है। नीचे विवरण देखें:
पूरा नाम: NTPC का अर्थ है Non-Technical Popular Categories,
अर्थात ऐसे पद जो तकनीकी डिग्री (जैसे इंजीनियरिंग या ITI) की आवश्यकता नहीं रखते।
उद्देश्य: RRB NTPC परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे के विभिन्न क्लेरिकल, सुपरवाइजरी और स्टेशन लेवल पदों को योग्य उम्मीदवारों से भरना है।
RRB NTPC क्या होता है?
RRB NTPC का पूरा नाम Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Categories है। यह भारतीय रेलवे में विभिन्न गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इसके माध्यम से स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क और अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस परीक्षा के लिए पद के अनुसार 12वीं पास या स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
RRB NTPC को “Popular” क्यों कहा जाता है?
RRB NTPC को “Popular Categories” कहे जाने के पीछे ठोस कारण हैं:
- आवेदन करने वालों की संख्या लाखों में होती है
- पदों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होती है
- सिलेबस स्पष्ट और स्थिर रहता है
- नौकरी स्थायी (Permanent) होती है
- प्रमोशन और ट्रांसफर की अच्छी सुविधा होती है
RRB NTPC के अंतर्गत आने वाले प्रमुख पद
RRB NTPC के तहत अनेक पद आते हैं, जिन्हें दो स्तरों में बाँटा गया है – Graduate Level (स्नातक) और Undergraduate Level (इंटर पास)। Graduate Level (स्नातक स्तर) के पद:
| क्रमांक | पद का नाम | वेतन स्तर |
| 1 | स्टेशन मास्टर (Station Master) | Level 6 |
| 2 | ट्रैफिक असिस्टेंट (Traffic Assistant) | Level 4 |
| 3 | गुड्स गार्ड (Goods Guard) | Level 5 |
| 4 | जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट (JAA) | Level 5 |
| 5 | सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | Level 5 |
| 6 | सीनियर टाइम कीपर | Level 5 |
Undergraduate Level (इंटर स्तर) के पद:
| क्रमांक | पद का नाम | वेतन स्तर |
| 1 | जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | Level 2 |
| 2 | अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | Level 2 |
| 3 | जूनियर टाइम कीपर | Level 2 |
| 4 | ट्रैफिक क्लर्क | Level 2 |
| 5 | कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क | Level 3 |
क्या RRB NTPC 2026 Notification जारी हो गया है?
हाँ, RRB NTPC Graduate Level Notification 2026, CEN No. 06/2026 के तहत 3,548 रिक्तियों के लिए जारी हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन विंडो 8 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। RRB NTPC Undergraduate Level भर्ती CEN No. 07/2026 के तहत अलग से जारी की जाएगी, जिसमें 1,688 संभावित रिक्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक होने की उम्मीद है।
RRB NTPC 2026 Notification PDF कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं?
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से RRB NTPC Graduate Level Notification 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। Undergraduate Level का विस्तृत नोटिफिकेशन CEN No. 07/2026 के तहत अलग से जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक RRB पोर्टल से भी चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
| विवरण | लिंक को डाउनलोड करें |
| आरआरबी एनटीपीसी पूर्वस्नातक 2026 Short Notice | पीडीएफ डाउनलोड करें |
| आरआरबी एनटीपीसी स्नातक 2026 Short Notice | पीडीएफ डाउनलोड करें |
| आरआरबी एनटीपीसी Graduate 2026 Notification | पीडीएफ डाउनलोड करें |
आरआरबी एनटीपीसी 2026 अधिसूचना का अवलोकन
RRB NTPC भर्ती 2026 Graduate Level और Undergraduate Level पदों के लिए अलग-अलग आयोजित की जा रही है। Graduate Level के लिए 3,548 रिक्तियों का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जबकि Undergraduate Level भर्ती में फिलहाल 1,688 संभावित रिक्तियां शामिल हैं।
| विवरण | Graduate Level | Undergraduate Level |
| आयोजन संस्था | Railway Recruitment Boards | Railway Recruitment Boards |
| भर्ती | RRB NTPC Graduate 2026 | RRB NTPC Undergraduate 2026 |
| CEN नंबर | 06/2026 | 07/2026 |
| नोटिस का प्रकार | विस्तृत नोटिफिकेशन जारी | Short/Indicative Notice |
| रिक्तियां | 3,548 | 1,688 संभावित |
| पे लेवल | Level 5 & Level 6 | Level 2 & Level 3 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 8 अक्टूबर 2026 | 15 अक्टूबर 2026 (संभावित) |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 6 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे | 13 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे (संभावित) |
| आयु सीमा | 1 जनवरी 2027 तक 18–33 वर्ष | विस्तृत CEN में पुष्टि होगी |
| मेडिकल स्टैंडर्ड | पद के अनुसार A2, B2 और C2 | विस्तृत CEN में पुष्टि होगी |
| विस्तृत नोटिफिकेशन | जारी | प्रतीक्षित |
| आवेदन पोर्टल | rrbapply.gov.in | rrbapply.gov.in |
RRB NTPC आवेदन की अंतिम तिथि 2026 क्या है?
RRB NTPC 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भर्ती स्तर के अनुसार अलग-अलग है।
- Graduate Level: CEN 06/2026 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे है।
- Undergraduate Level: CEN 07/2026 के Indicative Notice के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे (संभावित) है।
Graduate Level की आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि Undergraduate Level के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। Undergraduate आवेदन तिथियों की अंतिम पुष्टि विस्तृत CEN 07/2026 से की जाएगी।
RRB NTPC 2026 की परीक्षा तिथि क्या है?
Graduate Level के लिए आवेदन कार्यक्रम की पुष्टि विस्तृत CEN 06/2026 के माध्यम से हो चुकी है, जबकि Undergraduate Level की तिथियां फिलहाल Indicative Notice पर आधारित हैं और इनकी अंतिम पुष्टि CEN 07/2026 के माध्यम से की जाएगी।
| इवेंट | Graduate Level | Undergraduate Level (संभावित) |
| Short/Indicative Notice | जारी | जारी |
| विस्तृत नोटिफिकेशन | जारी | जारी किया जाएगा |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 8 अक्टूबर 2026 | 15 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 6 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे | 13 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे |
| फीस भुगतान की अंतिम तारीख | 8 नवंबर 2026 | पुष्टि की जाएगी |
| Modification Window | 9 से 18 नवंबर 2026 | पुष्टि की जाएगी |
| CBT 1 परीक्षा तिथि | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी |
| RRB NTPC Admit Card | घोषित किया जाएगा | घोषित किया जाएगा |
RRB NTPC भर्ती 2026 में कितनी रिक्तियां हैं?
Graduate और Undergraduate भर्ती को मिलाकर कुल 5,236 RRB NTPC रिक्तियां घोषित/संकेतित की गई हैं।
| भर्ती स्तर | CEN | रिक्तियां |
| Graduate Level | CEN 06/2026 | 3,548 |
| Undergraduate Level | CEN 07/2026 | 1,688 संभावित |
| कुल | — | 5,236 |
RRB NTPC Graduate 2026 के विस्तृत नोटिफिकेशन में 3,548 रिक्तियों की पुष्टि की गई है। Graduate Level के लिए पोस्ट-वाइज, कैटेगरी-वाइज और RRB-वाइज रिक्तियों का पूरा विवरण विस्तृत CEN में उपलब्ध है, जबकि Undergraduate Level की 1,688 रिक्तियां फिलहाल संभावित हैं और इनके अंतिम आंकड़े विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होंगे।
RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 कितनी है?
RRB NTPC Graduate Level के लिए 3,548 tentative vacancies घोषित की गई हैं। विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जिसमें Chief Commercial cum Ticket Supervisor के 127, Goods Train Manager के 2,750, Junior Accounts Assistant cum Typist के 300 और Senior Clerk cum Typist के 371 पद शामिल हैं। उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन में पदवार, श्रेणीवार और RRB-वार रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।
RRB NTPC Undergraduate Level Vacancy 2026 कितनी है?
RRB NTPC Undergraduate Level के लिए 1,688 vacancies घोषित की गई हैं। इनकी अंतिम पुष्टि विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद होगी। Graduate और Undergraduate Level को मिलाकर कुल 5,236 रिक्तियां हैं, जिनमें 3,548 Graduate रिक्तियां अधिसूचित और 1,688 Undergraduate रिक्तियां संभावित हैं।
एनटीपीसी 2026 के लिए कौन पात्र है?
आरआरबी एनटीपीसी पात्रता मानदंड मुख्य रूप से तीन बातों पर आधारित है: आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और राष्ट्रीयता। परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।
RRB NTPC के लिए आयु सीमा क्या है?
RRB NTPC की आयु सीमा भर्ती स्तर के अनुसार अलग-अलग होती है। CEN 06/2026 के तहत Graduate Level पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 तक 18 से 33 वर्ष है। Undergraduate Level की आयु सीमा की पुष्टि विस्तृत CEN 07/2026 जारी होने के बाद की जाएगी।
| स्तर | आयु सीमा |
| Graduate Level | 18 से 33 वर्ष |
| Undergraduate Level (12वीं पास) | पिछले भर्ती चक्र के अनुसार 18–33 वर्ष |
SC, ST, OBC-NCL, PwBD, Ex-Servicemen और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को RRB नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RRB NTPC 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
RRB NTPC की शैक्षणिक योग्यता इस बात पर निर्भर करती है कि उम्मीदवार Graduate Level या Undergraduate Level पदों के लिए आवेदन कर रहा है। CEN 06/2026 के तहत Graduate Level भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
| स्तर | पद | शैक्षणिक योग्यता |
| Graduate Level | Chief Commercial cum Ticket Supervisor, Goods Train Manager, Junior Accounts Assistant cum Typist, Senior Clerk cum Typist | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष योग्यता |
| Undergraduate Level | Junior Clerk cum Typist, Accounts Clerk cum Typist, Trains Clerk, Commercial cum Ticket Clerk | 12वीं पास या समकक्ष, जिसकी पुष्टि विस्तृत CEN 07/2026 में की जाएगी |
Graduate Level भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
RRB NTPC राष्ट्रीयता
RRB NTPC Graduate Notification 2026 के तहत उम्मीदवार को निर्धारित राष्ट्रीयता या नागरिकता संबंधी शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। निम्न उम्मीदवार पात्र हैं:
- भारत का नागरिक।
- नेपाल का नागरिक।
- भूटान का नागरिक।
- भारतीय मूल का ऐसा व्यक्ति, जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया या वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से आया हो।
नोट: RRB NTPC Undergraduate Level भर्ती के लिए राष्ट्रीयता संबंधी अंतिम पात्रता शर्तों की पुष्टि विस्तृत CEN 07/2026 जारी होने के बाद की जाएगी। उम्मीदवारों को अंतिम पात्रता मानदंड के लिए CEN 07/2026 देखना चाहिए।
RRB NTPC 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
CEN 06/2026 के तहत RRB NTPC Graduate Level 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- rrbapply.gov.in पर जाएं।
- नया अकाउंट बनाएं या 2024, 2025 या 2026 की भर्ती के दौरान बनाए गए मौजूदा RRB अकाउंट से लॉग इन करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- केवल एक RRB का चयन करें और पोस्ट/जोन की प्राथमिकताएं सावधानीपूर्वक भरें।
- उम्मीदवारों को Aadhaar/DigiLocker के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करने की सलाह दी जाती है।
- निर्धारित निर्देशों के अनुसार लाइव फोटो कैप्चर करें।
- हस्ताक्षर और लागू दस्तावेज अपलोड करें।
- यदि लागू हो, तो आवेदन के दौरान ही scribe का विवरण भरें।
- निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन की सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट करें।
- अकाउंट बनाते समय भरी गई जानकारी और चुने गए RRB को छोड़कर अन्य अनुमत विवरणों में संशोधन Modification Window के दौरान ₹250 प्रति संशोधन अवसर का भुगतान करके किया जा सकता है।
नोट: RRB NTPC Undergraduate Level के लिए CEN 07/2026 के तहत अंतिम आवेदन निर्देश विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पुष्टि किए जाएंगे।
RRB NTPC आवेदन शुल्क 2026 कितना है?
विस्तृत CEN 06/2026 के अनुसार RRB NTPC 2026 का आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है:
| श्रेणी | शुल्क राशि | CBT 1 में शामिल होने के बाद रिफंड |
| रियायती श्रेणियों को छोड़कर सभी उम्मीदवार | ₹500 | लागू बैंक शुल्क काटने के बाद ₹400 |
| SC / ST / Ex-Servicemen / PwBD / Female / Transgender / Minorities / EBC | ₹250 | लागू बैंक शुल्क काटने के बाद ₹250 |
नोट: 2026 में एक प्रमुख बदलाव रिफंड प्रक्रिया में किया गया है। उम्मीदवारों को रिफंड के लिए अलग से बैंक विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी। RRB द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार रिफंड Aadhaar-seeded bank account में प्रोसेस किया जाएगा।
नोट: Undergraduate Level के CEN 07/2026 के लिए आवेदन शुल्क और रिफंड से जुड़े नियम विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने तक संभावित माने जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया 2026 क्या है?
आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। Graduate Level उम्मीदवारों के लिए अब चयन प्रक्रिया में CBT 1, CBT 2, Document Verification और Medical Examination शामिल होंगे। 2026 Graduate भर्ती में Station Master और Traffic Assistant शामिल नहीं हैं, इसलिए CBAT हटा दिया गया है। वहीं, Senior Clerk cum Typist और Junior Accounts Assistant cum Typist के लिए Typing Skill Test को भी हटा दिया गया है। Undergraduate Level की चयन प्रक्रिया की पुष्टि CEN 07/2026 के माध्यम से की जाएगी।
- CBT 1
- CBT 2
- Document Verification
- Medical Examination
| पद का नाम | लेवल | चयन प्रक्रिया |
| Goods Train Manager | Graduate | CBT 1, CBT 2, DV, Medical Examination |
| Chief Commercial cum Ticket Supervisor | Graduate | CBT 1, CBT 2, DV, Medical Examination |
| Senior Clerk cum Typist | Graduate | CBT 1, CBT 2, DV, Medical Examination |
| Junior Accounts Assistant cum Typist | Graduate | CBT 1, CBT 2, DV, Medical Examination |
| Junior Clerk cum Typist | Undergraduate | CEN 07/2026 में पुष्टि की जाएगी |
| Accounts Clerk cum Typist | Undergraduate | CEN 07/2026 में पुष्टि की जाएगी |
| Trains Clerk | Undergraduate | CEN 07/2026 में पुष्टि की जाएगी |
| Commercial cum Ticket Clerk | Undergraduate | CEN 07/2026 में पुष्टि की जाएगी |
Senior Clerk cum Typist और Junior Accounts Assistant cum Typist पदों के लिए उम्मीदवारों से बेसिक कंप्यूटर और टाइपिंग दक्षता की अपेक्षा की जाएगी, जिसका आकलन जॉइनिंग के बाद किया जा सकता है।
RRB NTPC परीक्षा पैटर्न में कितने टेस्ट होते हैं?
RRB NTPC परीक्षा पैटर्न में कुल दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाएँ (CBT-1 और CBT-2) होती हैं। नीचे विवरण देखें:
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा पैटर्न
RRB NTPC CBT 1 में 100 प्रश्न 100 अंकों के लिए पूछे जाते हैं और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
- परीक्षा अवधि: 90 मिनट।
- Scribe की सुविधा के लिए पात्र उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
| सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| General Awareness | 40 | 40 |
| Mathematics | 30 | 30 |
| General Intelligence and Reasoning | 30 | 30 |
| कुल | 100 | 100 |
RRB NTPC CBT 2 परीक्षा पैटर्न
RRB NTPC CBT 2 में 120 प्रश्न 120 अंकों के लिए पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है, 120 मिनट नहीं।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
- परीक्षा अवधि: 90 मिनट।
- Scribe की सुविधा के लिए पात्र उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
| सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| General Awareness | 50 | 50 |
| Mathematics | 35 | 35 |
| General Intelligence and Reasoning | 35 | 35 |
| कुल | 120 | 120 |
RRB NTPC सिलेबस की गहराई से समझ
RRB NTPC सिलेबस Mathematics, General Intelligence and Reasoning और General Awareness से प्रश्न पूछे जाते हैं। CBT 1 और CBT 2 दोनों के लिए सिलेबस समान रहता है, लेकिन प्रत्येक चरण में प्रश्नों की संख्या अलग होती है। Undergraduate Level के लिए विस्तृत सिलेबस की पुष्टि CEN 07/2026 के माध्यम से की जाएगी।
| विषय | टॉपिक्स |
| Mathematics | Number System, Decimals, Fractions, LCM, HCF, Ratio and Proportions, Percentage, Mensuration, Time and Work, Time and Distance, Simple and Compound Interest, Profit and Loss, Elementary Algebra, Geometry and Trigonometry, Elementary Statistics |
| General Intelligence and Reasoning | Analogies, Completion of Number and Alphabetical Series, Coding and Decoding, Mathematical Operations, Similarities and Differences, Relationships, Analytical Reasoning, Syllogism, Jumbling, Venn Diagrams, Puzzle, Data Sufficiency, Statement-Conclusion, Statement-Courses of Action, Decision Making, Maps, Interpretation of Graphs |
| General Awareness | Current Events of National and International Importance, Games and Sports, Art and Culture of India, Indian Literature, Monuments and Places of India, General Science and Life Science up to Class 10 CBSE level, History of India and Freedom Struggle, Physical, Social and Economic Geography of India and the World, Indian Polity and Governance, Constitution and Political System, UN and Other Important World Organizations, Basics of Computers and Computer Applications, Environmental Issues, Common Abbreviations, Transport Systems in India, Indian Economy, Famous Personalities of India and the World, Flagship Government Programs, Flora and Fauna of India, Important Government and Public Sector Organizations, General Scientific and Technological Developments |
RRB NTPC क्या होता है सैलरी?
RRB NTPC ki salary पद और Pay Level के अनुसार अलग-अलग होता है। CEN 06/2026 के तहत Graduate Level पदों के लिए प्रारंभिक वेतन ₹29,200 से ₹35,400 तक है। उम्मीदवार Railway नियमों के अनुसार Dearness Allowance, House Rent Allowance और अन्य लागू भत्तों एवं लाभों के भी पात्र होंगे। Undergraduate Level के वेतन की पुष्टि विस्तृत CEN 07/2026 के माध्यम से की जाएगी।
| लेवल | पद | Pay Level | प्रारंभिक वेतन |
| Graduate | Chief Commercial cum Ticket Supervisor | Level 6 | ₹35,400 |
| Graduate | Goods Train Manager | Level 5 | ₹29,200 |
| Graduate | Junior Accounts Assistant cum Typist | Level 5 | ₹29,200 |
| Graduate | Senior Clerk cum Typist | Level 5 | ₹29,200 |
| Undergraduate | Commercial cum Ticket Clerk | Level 3 | CEN 07/2026 में पुष्टि की जाएगी |
| Undergraduate | Accounts Clerk cum Typist | Level 2 | CEN 07/2026 में पुष्टि की जाएगी |
| Undergraduate | Junior Clerk cum Typist | Level 2 | CEN 07/2026 में पुष्टि की जाएगी |
| Undergraduate | Trains Clerk | Level 2 | CEN 07/2026 में पुष्टि की जाएगी |
RRB NTPC की नौकरी का वास्तविक जीवन
यहां एक महत्वपूर्ण लेकिन कम बताई जाने वाली बात:
- स्टेशन मास्टर और गुड्स गार्ड की नौकरी शिफ्ट-आधारित होती है
- शुरुआत में ग्रामीण या दूरस्थ पोस्टिंग मिल सकती है
- लेकिन अनुभव के साथ पोस्टिंग और प्रमोशन बेहतर होते जाते हैं
यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आदर्श है जो:
- स्थिर करियर चाहते हैं
- सरकारी सिस्टम में काम करना चाहते हैं
- लॉन्ग-टर्म सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं
RRB NTPC किन उम्मीदवारों के लिए सही है?
RRB NTPC इनके लिए बेहतरीन है जो 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी चाहते हैं. नीचे दिए गए विवरण देखें:
- जो एक ही परीक्षा से कई पदों का अवसर चाहते हैं
- जो लंबे समय तक नौकरी में स्थिरता चाहते हैं
- जो प्रतियोगी परीक्षाओं में निरंतर अभ्यास कर सकते हैं
RRB NTPC Notification के मुख्य बिंदु
RRB NTPC Notification के मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं। उम्मीदवार एक नजर में महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं:
- RRB NTPC Graduate का विस्तृत नोटिफिकेशन CEN 06/2026 के तहत जारी हो चुका है।
- Graduate भर्ती में 3,548 रिक्तियां हैं।
- CEN 07/2026 के तहत Undergraduate भर्ती में 1,688 संभावित रिक्तियां शामिल हैं।
- Graduate Level के लिए आवेदन 8 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
- Undergraduate Level के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक होने की संभावना है।
- Graduate पद Pay Level 5 और Pay Level 6 के तहत उपलब्ध हैं।
- Undergraduate पद Pay Level 2 और Pay Level 3 के तहत होने की उम्मीद है।
- आवेदन rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।
- Graduate के विस्तृत नोटिफिकेशन में पोस्ट-वाइज, कैटेगरी-वाइज और RRB-वाइज रिक्तियां, आयु सीमा, मेडिकल स्टैंडर्ड और चयन प्रक्रिया दी गई है।
- CEN 06/2026 के तहत Graduate चयन प्रक्रिया से CBAT और Typing Skill Test हटा दिए गए हैं।
- CBT 1 परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
- Undergraduate के विस्तृत नोटिफिकेशन में इसकी अंतिम रिक्तियां, पात्रता, मेडिकल स्टैंडर्ड और चयन प्रक्रिया की पुष्टि की जाएगी।
FAQ
Q.1 आरआरबी एनटीपीसी क्या हैऔर यह परीक्षा किस उद्देश्य से आयोजित की जाती है?
RRB NTPC का पूरा नाम “Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Categories” है। यह परीक्षा भारतीय रेलवे में गैर-तकनीकी पदों जैसे क्लर्क, स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, और अकाउंट्स क्लर्क आदि पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है
Q.2 RRB NTPC 2026 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?
वर्तमान आंकड़ों के अनुसार कुल 5,236 रिक्तियां हैं, जिनमें 3,548 Graduate Level की पुष्टि की गई रिक्तियां और 1,688 Undergraduate Level की संभावित रिक्तियां शामिल हैं।
Q.3 परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
RRB NTPC परीक्षा दो स्तरों पर होती है —Undergraduate Level (इंटर पास): 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Graduate Level (स्नातक): स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Q.4 RRB NTPC 2026 का आवेदन शुल्क कितना है?
Graduate Level के लिए सामान्य शुल्क ₹500 है, जबकि SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, Female, Transgender, Minorities और EBC उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹250 है।
Q.5 क्या RRB NTPC Graduate Notification 2026 जारी हो गया है?
हाँ, RRB NTPC Graduate Notification 2026 CEN 06/2026 के तहत 3,548 रिक्तियों के लिए जारी हो चुका है।
- RRB NTPC Medical Rejections 2026, मेडिकल रिजेक्शन के कारण और नियम
- RRB NTPC Correction Window 2026, आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?
- RRB NTPC Vacancy 2026-27, 5,236 पदों पर भर्ती, Graduate और Undergraduate वैकेंसी देखें
- RRB NTPC Salary 2026–27, जानें पोस्ट-वाइज सैलरी और इन-हैंड वेतन
- RRB NTPC Exam Date 2026, Graduate और Undergraduate CBT 1 Date देखें
- RRB NTPC का सिलेबस 2026 (सीबीटी 1 और 2 के लिए), विषयवार टॉपिक्स देखें
नमस्ते! मैं अरिजीत दत्ता हूँ। मैं Oliveboard में एक कुशल कंटेंट राइटर हूँ, जिसके पास रेलवे डोमेन के लिए आकर्षक, सूचनाप्रद और परीक्षा-केंद्रित कंटेंट तैयार करने का लगभग 3+ वर्षों का अनुभव है। भाषा पर मजबूत पकड़ और शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं की गहरी समझ के साथ, मैं Oliveboard के उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक संसाधन प्रदान करने के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देता हूँ। स्पष्ट संवाद और सतत सीखने के प्रति उत्साही होने के कारण, मैं ऐसा कंटेंट तैयार करता हूँ जो सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करता है। काम के अलावा, मुझे क्रिकेट खेलना और संगीत सुनना पसंद है, जो मुझे अपने पेशेवर सफर में संतुलित और रचनात्मक बनाए रखता है।






