SBI Clerk स्कोरकार्ड, उत्तर कुंजी और कट ऑफ जारी
Add as a preferred source on Google

SBI Clerk स्कोरकार्ड, उत्तर कुंजी और कट ऑफ 2026 जारी

State Bank of India ने SBI Clerk (Junior Associate) Mains स्कोरकार्ड 2026 को 10 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 21 नवंबर 2025 को आयोजित SBI Clerk Mains परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने Registration Number / Roll Number और Date of Birth की मदद से लॉगिन करके स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर में 6,589 Junior Associate पदों को भरा जाना है। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के section-wise marks, total marks, qualification status और category-wise cut off जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है।

SBI Clerk उत्तर कुंजी 2026 जारी

SBI ने SBI Clerk Mains उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्र 2026 भी 10 मार्च 2026 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने Mains परीक्षा दी थी, वे अब अपनी प्रतिक्रिया पत्र (Response Sheet) और उत्तर कुंजी (Answer Key) को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रतिक्रिया पत्र में उम्मीदवार द्वारा परीक्षा के दौरान चुने गए सभी उत्तर दिखाई देते हैं। वहीं उत्तर कुंजी में प्रश्नों के आधिकारिक उत्तर दिए जाते हैं। दोनों को देखकर उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।


SBI Clerk उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं।
  2. Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. Current Openings में जाएं।
  4. SBI Clerk Mains Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  5. Registration Number / Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।
  6. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्र दिखाई देगा।
  7. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

SBI Clerk कट ऑफ 2026 जारी

SBI ने SBI Clerk Mains Cut Off 2026 भी स्कोरकार्ड के साथ जारी कर दी है। यह कट-ऑफ state-wise जारी की गई है और उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए कम से कम निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे।

StateSBI Clerk Mains Cut Off
Uttar Pradesh (UP)88.25
Punjab (PJ)93.50
Delhi90.00
Haryana (HR)89.25
Maharashtra (MH)82.00
Bihar87.00
Rajasthan (RJ)88.25
Karnataka78.50
Gujarat (GJ)83.50
Chhattisgarh82.00
Madhya Pradesh (MP)90.00
Tamil Nadu97.75
Jammu & Kashmir (J&K)90.00
Assam79.00
Telangana84.00
Jharkhand83.00
West Bengal (WB)86.75
Andhra Pradesh (AP)94.50
Odisha85.75
Mizoram70.00
Sikkim85.75
Manipur89.75
Meghalaya76.75
Ladakh70.00
Tripura80.75
Himachal Pradesh88.50

What is the Next Step?

SBI Clerk Mains परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण Language Proficiency Test (LPT) होता है।

  • जिन उम्मीदवारों ने Mains परीक्षा में कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें LPT के लिए बुलाया जाएगा।
  • LPT में उम्मीदवार की स्थानीय भाषा (Local Language) की समझ और बोलने की क्षमता की जांच की जाती है।
  • इस चरण को क्वालिफाई करना अनिवार्य होता है, लेकिन इसमें प्राप्त अंक मेरिट में शामिल नहीं किए जाते।
  • LPT क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन (Final Selection) किया जाएगा।

FAQs

Q1. SBI Clerk स्कोरकार्ड 2026 कब जारी हुआ है?

A1. SBI Clerk Mains स्कोरकार्ड 2026 को 10 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

Q2. SBI Clerk उत्तर कुंजी 2026 कैसे डाउनलोड करें?

A2. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Registration Number / Roll Number और Date of Birth की मदद से उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. SBI Clerk Mains परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

A3. SBI Clerk Mains परीक्षा 21 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

Q4. SBI Clerk Mains के बाद अगला चरण क्या है?

A4. Mains परीक्षा के बाद अगला चरण Language Proficiency Test (LPT) होता है।

Q5. SBI Clerk भर्ती में कुल कितनी वैकेंसी हैं?

A5. SBI Clerk भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 6,589 Junior Associate पदों को भरा जाएगा।

Leave a comment