भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है | Bharat Me Tiger Reserve Kitne Hai
भारत में बाघ संरक्षण के लिए 1973 में शुरू किए गए “प्रोजेक्ट टाइगर” ने वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाया। इस परियोजना का उद्देश्य था बाघों की घटती संख्या को रोकना और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा करना। इसकी शुरुआत इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुई थी, और सबसे पहले जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (उत्तराखंड) को टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया। इस पहल की सफलता के पीछे प्रसिद्ध संरक्षणवादी कैलाश सांखला का अहम योगदान रहा।
वर्तमान में, भारत में 54 टाइगर रिजर्व हैं, जो अलग-अलग राज्यों में फैले हुए हैं। ये रिजर्व न केवल बाघों के संरक्षण में मदद करते हैं, बल्कि जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। नीचे दी गई तालिका में भारत के सभी टाइगर रिजर्व, उनके स्थापना वर्ष और संबंधित राज्यों की जानकारी दी गई है।
भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है?
भारत में वर्तमान समय तक 54 टाइगर रिजर्व घोषित किए जा चुके हैं। ये टाइगर रिजर्व देश के विभिन्न राज्यों में फैले हैं और बाघों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में सहायक हैं। नीचे सूची दी गई है।
| क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | राज्य |
| 1. | कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व | 1973-74 | उत्तराखंड |
| 2. | बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व | 1973-74 | कर्नाटक |
| 3. | मानस टाइगर रिजर्व | 1973-74 | असम |
| 4. | कान्हा टाइगर रिजर्व | 1973-74 | मध्यप्रदेश |
| 5. | सुंदरबन टाइगर रिजर्व | 1973-74 | पश्चिम बंगाल |
| 6. | रणथंबोर टाइगर रिजर्व | 1973-74 | राजस्थान |
| 7. | पलामू टाइगर रिजर्व | 1973-74 | झारखंड |
| 8. | सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व | 1973-74 | उड़ीसा |
| 9. | मेलघाट टाइगर रिजर्व | 1973-74 | महाराष्ट्र |
| 10. | सरिस्का टाइगर रिजर्व | 1978-79 | राजस्थान |
| 11. | पेरियार टाइगर रिजर्व | 1978-79 | केरल |
| 12. | इन्द्रावती टाइगर रिजर्व | 1982-83 | छत्तीसगढ़ |
| 13. | बक्सा टाइगर रिजर्व | 1982-83 | पश्चिम बंगाल |
| 14. | नागार्जुनसागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व | 1982-83 | आंध्रप्रदेश |
| 15. | नामदफा टाइगर रिजर्व | 1982-83 | अरूणाचल प्रदेश |
| 16. | दुधवा टाइगर रिजर्व | 1987-88 | उत्तर प्रदेश |
| 17. | कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व | 1988-89 | तमिलनाडु |
| 18. | वाल्मीकि टाइगर रिजर्व | 1989-90 | बिहार |
| 19. | इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व | 1992-93 | मध्यप्रदेश |
| 20. | बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व | 1993-94 | मध्यप्रदेश |
| 21. | टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व | 1993-94 | महाराष्ट्र |
| 22. | डम्पा टाइगर रिजर्व | 1994-95 | मिजोरम |
| 23. | पन्ना टाइगर रिजर्व | 1994-95 | मध्यप्रदेश |
| 24. | भद्रा टाइगर रिजर्व | 1998-99 | कर्नाटक |
| 25. | पेंच टाइगर रिजर्व | 1998-99 | महाराष्ट्र |
| 26. | पक्के टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | अरूणाचल प्रदेश |
| 27. | सतपुरा टाइगर रिजर्वनामेरी टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | मध्यप्रदेश |
| 28. | नामेरी टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | असम |
| 29. | उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ |
| 30. | अनामलाई टाइगर रिजर्व | 2008-09 | तमिलनाडु |
| 31. | काजीरंगा टाइगर रिजर्व | 2008-09 | असम |
| 32. | सत्कोसिया टाइगर रिजर्व | 2008-09 | उड़ीसा |
| 33. | डांडेली या काली टाइगर रिजर्व | 2008-09 | कर्नाटक |
| 34. | अचानकमार टाइगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ |
| 35. | मुदुमलाई टाइगर रिजर्व | 2008-09 | तमिलनाडु |
| 36. | संजय दुबरी टाइगर रिजर्व | 2008-09 | मध्यप्रदेश |
| 37. | पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व | 2008-09 | केरल |
| 38. | नागरहोल टाइगर रिजर्व | 2008-09 | कर्नाटक |
| 39. | सह्याद्री टाइगर रिजर्व | 2009-10 | महाराष्ट्र |
| 40. | बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व | 2010-11 | कर्नाटक |
| 41. | कावल टाइगर रिजर्व | 2012-13 | तेलंगाना |
| 42. | सत्मंगलम टाइगर रिजर्व | 2013-14 | तमिलनाडु |
| 43. | नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व | 2013-14 | महाराष्ट्र |
| 44. | मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व | 2013-14 | राजस्थान |
| 45. | अमराबाद टाइगर रिजर्व | 2014 | तेलंगाना |
| 46. | बोर टाइगर रिजर्व | 2014 | महाराष्ट्र |
| 47. | पीलीभीत टाइगर रिजर्व | 2014 | उत्तर प्रदेश |
| 48. | राजाजी टाइगर रिजर्व | 2015 | उत्तराखंड |
| 49. | कमलांग टाइगर रिजर्व | 2016 | अरूणाचल प्रदेश |
| 50. | ओरांग टाइगर रिजर्व | 2016 | असम |
| 51. | श्री विल्लिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व | 2021 | तमिलनाडु |
| 52. | रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व | 2021 | राजस्थान |
| 53. | गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व | 2021 | छत्तीसगढ़ |
| 54. | रानीपुर टाइगर रिज़र्व | 2022 | उत्तर-प्रदेश |
FAQs
Q1. भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व नागार्जुन सागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (आंध्र प्रदेश) है। यह लगभग 3,728 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
Q2. भारत का सबसे पुराना टाइगर रिजर्व कौन सा है?
उत्तर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (उत्तराखंड) भारत का सबसे पुराना टाइगर रिजर्व है, जिसे 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत शामिल किया गया था।
Q3. भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?
उत्तर: भारत में वर्तमान में 54 टाइगर रिजर्व हैं, जो 18 से अधिक राज्यों में फैले हुए हैं।
Q4. प्रोजेक्ट टाइगर कब शुरू हुआ था और इसका उद्देश्य क्या था?
उत्तर: प्रोजेक्ट टाइगर 1973 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य था बाघों की घटती आबादी को बचाना और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा करना।
Q5. भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
उत्तर: भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व रानीपुर टाइगर रिजर्व (उत्तर प्रदेश) है, जो 2022 में घोषित किया गया था और लगभग 530 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
मैं तृप्ति , Oliveboard में सीनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ। यहाँ मैं ब्लॉग कंटेंट रणनीति और निर्माण के साथ-साथ Telegram और WhatsApp जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स पर कम्युनिटी एंगेजमेंट की ज़िम्मेदारी संभालती हूँ। बैंकिंग परीक्षाओं से जुड़े कंटेंट और SEO ऑप्टिमाइज़ेशन में तीन से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, मैंने SSC, बैंकिंग, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं जैसे लोकप्रिय एग्ज़ाम्स के लिए कंटेंट विकास का नेतृत्व किया है।






