Add as a preferred source on Google

SSC CGL Maths Questions in Hindi, Live Attempt करें और PDF डाउनलोड करें

Quantitative Aptitude सेक्शन SSC CGL परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह उम्मीदवारों के maths concepts, problem-solving skills और calculation speed को परखता है। इस सेक्शन में percentage, profit & loss, ratio, time & work, algebra, geometry, trigonometry और data interpretation जैसे topics से प्रश्न पूछे जाते हैं। नियमित अभ्यास से उम्मीदवार अपनी accuracy और speed दोनों को बेहतर बना सकते हैं। इस ब्लॉग में आपको SSC CGL Maths Questions के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तरों के साथ मिलेंगे। ये प्रश्न आपकी practice, preparation check और basic concepts को मजबूत करने में मदद करेंगे।

SSC CGL के लिए Maths Quiz PDF डाउनलोड करें

आप नीचे दिए गए link से SSC CGL Maths Questions E-Book PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस PDF में quick practice और revision के लिए 100 महत्वपूर्ण quantitative aptitude questions उत्तरों के साथ दिए गए हैं। ये questions SSC CGL Exam की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत उपयोगी हैं।

SSC CGL Maths Questions Live Practice करें

नीचे SSC CGL के लिए कुछ maths questions practice के लिए दिए गए हैं। इन्हें live attempt करके उम्मीदवार real exam marking scheme के अनुसार अपना score check कर सकते हैं।

SSC CGL Maths Questions Set 1 Score: 0.00

Q1. A और B एक कार्य क्रमशः 12 दिन और 16 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे एक साथ 4 दिन काम करते हैं, फिर A छोड़ देता है। शेष कार्य को पूरा करने में B को और कितने दिन लगेंगे?

Q2. 120 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी 180 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 18 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की गति km/h में ज्ञात कीजिए।

Q3. तीन क्रमागत समांतर श्रेणी (AP) पदों का योग 54 है। पहले और तीसरे पद का गुणनफल 288 है। पद ज्ञात कीजिए।

Q4. एक नाव धारा के अनुकूल 20 km 2 घंटे में जाती है और 4 घंटे में लौटती है। धारा की गति ज्ञात कीजिए।

Q5. एक व्यापारी ₹40/kg और ₹50/kg की चीनी मिलाकर ₹46/kg की दर से 90 kg चीनी बनाता है। सस्ती किस्म की मात्रा ज्ञात कीजिए।

Q6. 72025 + 32025 का इकाई अंक ज्ञात कीजिए।

Q7. यदि sin A = 3/5 है, तो cos A और tan A ज्ञात कीजिए।

Q8. 5 संख्याओं का औसत 20 है। यदि 28 एक छठी संख्या के रूप में जोड़ी जाए, तो नया औसत ज्ञात कीजिए।

Q9. दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों के वर्गों का योग 365 है। पूर्णांक ज्ञात कीजिए।

Q10. हल कीजिए: x2 + 5x + 6 = 0

Q11. A और B एक कार्य क्रमशः 15 दिन और 20 दिन में कर सकते हैं। वे एक साथ 5 दिन काम करते हैं। कार्य का कितना भाग शेष रहता है?

Q12. ₹5000 पर 8% वार्षिक दर से 3 वर्ष का साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।

Q13. 120 और 150 का म.स.प. (HCF) ज्ञात कीजिए।

Q14. एक वर्ग का परिमाप 64 cm है। इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

Q15. एक थैले में 5 लाल, 6 नीली और 4 हरी गेंदें हैं। एक लाल गेंद निकालने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।

Quiz Summary

Attempted
0
Correct
0
Wrong
0
Unattempted
0
Final Score: 0.0



Leave a comment