Add as a preferred source on Google

SSC GD Maths Questions in Hindi, 100 महत्वपूर्ण प्रश्न PDF

SSC GD परीक्षा देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की Reasoning Ability, General Awareness, Mathematics और Language Skills (Hindi/English) का मूल्यांकन Computer-Based Examination (CBE) के माध्यम से किया जाता है। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न सामान्यतः 10वीं कक्षा स्तर के होते हैं। इस ब्लॉग में उम्मीदवारों की तैयारी को मजबूत करने के लिए SSC GD Maths Questions PDF हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है, साथ ही Live Practice Questions भी दिए गए हैं।

SSC GD Maths Questions PDF डाउनलोड करें

इस eBook में SSC GD Maths के टॉप 100 प्रश्न शामिल किए गए हैं। यह eBook SSC GD Constable परीक्षा की तैयारी के लिए एक संपूर्ण Practice Resource के रूप में तैयार की गई है। Maths सेक्शन में कुल 100 MCQs दिए गए हैं, जिनकी मदद से उम्मीदवार अपनी Calculation Skills को मजबूत कर सकते हैं और प्रश्न हल करने की Speed तथा Accuracy में सुधार कर सकते हैं।

SSC GD Maths Questions की Live Practice करें

Maths सेक्शन के प्रश्नों को Live Quiz के माध्यम से हल करके अपनी तैयारी को बेहतर बनाएं। यह Interactive Quiz वास्तविक परीक्षा जैसी Practice प्रदान करता है और उम्मीदवारों को अपनी Numerical Ability, Speed और Accuracy जांचने में मदद करता है। नियमित Live Practice से उम्मीदवार अपनी कमजोरियों की पहचान कर सकते हैं और SSC GD Maths सेक्शन में बेहतर स्कोर करने के लिए अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं।

Practice SSC GD Maths Questions Live Score: 0.00

Q1) रमेश की आयु 10 वर्ष और सुरेश की आयु 12 वर्ष है। उनके दादाजी उन्हें कुछ धनराशि देते हैं, जिसे बैंक में 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से जमा किया जाएगा। दोनों को यह धनराशि 20 वर्ष की आयु पूरी करने पर मिलेगी। यदि दोनों को प्राप्त होने वाली राशि समान है और दादाजी द्वारा दी गई कुल प्रारंभिक राशि ₹30,940 है, तो सुरेश को प्रारंभ में कितनी राशि मिली?

Q2) एक वस्तु को 20% लाभ पर ₹2,160 में बेचा जाता है। उसका क्रय मूल्य क्या है?

Q3) 12, 18, 24 और 36 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्या है?

Q4) 48, 64 और 80 का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है?

Q5) किसी संख्या में पहले 10% की वृद्धि की जाती है और फिर 10% की कमी की जाती है। संख्या में कुल परिवर्तन क्या होगा?

Q6) एक वस्तु को 10% लाभ पर ₹880 में बेचा जाता है। उसका क्रय मूल्य क्या है?

Q7) दो संख्याएं 3:5 के अनुपात में हैं। यदि उनका LCM 75 है, तो बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।

Q8) एक परीक्षा में विज्ञान के 2 पेपर, गणित के 3 पेपर और अंग्रेजी का 1 पेपर था तथा प्रत्येक पेपर 100 अंकों का था। एक छात्र ने विज्ञान में 70%, गणित में 60% और अंग्रेजी में 80% अंक प्राप्त किए। उसका कुल प्रतिशत क्या है?

Q9) ₹5,000 पर 8% वार्षिक ब्याज की दर से 3 वर्षों का साधारण ब्याज कितना होगा?

Q10) समान ब्याज दर पर 2 वर्षों में साधारण ब्याज ₹80 और चक्रवृद्धि ब्याज ₹84 है। मूलधन कितना है?

Q11) 150 मीटर लंबी एक ट्रेन किसी खंभे को 15 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की गति km/h में कितनी है?

Q12) A किसी कार्य को 20 दिनों में और B उसी कार्य को 30 दिनों में पूरा कर सकता है। दोनों मिलकर वह कार्य कितने दिनों में पूरा करेंगे?

Q13) 5 संख्याओं का औसत 40 है। यदि उनमें से एक संख्या हटा दी जाए, तो शेष संख्याओं का औसत 38 हो जाता है। हटाई गई संख्या क्या है?

Q14) एक बेईमान दुकानदार अंकित वजन से 20% कम वजन का बाट इस्तेमाल करता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?

Q15) 9 और 27 का तृतीय समानुपाती क्या है?

Quiz Summary

Attempted
0
Correct
0
Wrong
0
Unattempted
0
Final Score: 0.0