एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2025 जारी – अभी देखें परिणाम
एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2025 को 4 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होंगे, जो 16 और 17 नवंबर 2025 को आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा की सटीक तिथियां और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। साथ ही, एसबीआई क्लर्क कट-ऑफ 2025 (SBI Clerk Cut Off 2025) भी प्रकाशित कर दी गई है।
एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2025 जारी
ताज़ा अपडेट के अनुसार, State Bank of India (SBI) ने 4 नवंबर 2025 को SBI Clerk Prelims Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस वर्ष परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा, जिसके कारण कट-ऑफ में हल्की वृद्धि है। परिणाम के साथ ही SBI Clerk Cut Off 2025 भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अब अपने स्कोर और कट-ऑफ मार्क्स देखकर यह जान सकते हैं कि वे मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।
एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2025
SBI Clerk Result 2025 जारी हो चुका है, और अब उम्मीदवार अपने क्वालिफाइंग स्टेटस, कुल अंक (Total Marks) तथा कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। परिणाम का डायरेक्ट लिंक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के “Current Openings” सेक्शन में सक्रिय कर दिया गया है, जहां से उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| संगठन | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद का नाम | क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) |
| कुल रिक्तियां | 6589 |
| परीक्षा तिथि | 20, 21 और 27 सितंबर 2025 |
| परिणाम तिथि (अपेक्षित) | 4th November 2025 |
| स्कोरकार्ड और कट-ऑफ | 4th November 2025 |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स → मेन्स → लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.sbi.co.in |
SBI Clerk Result 2025 कैसे देखें?
SBI Clerk Result 2025 देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप अपना रिजल्ट कुछ ही मिनटों में देख सकते हैं –
- सबसे पहले www.sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- “Current Openings” सेक्शन में जाएं।
- “Recruitment of Junior Associates (Customer Support & Sales)” पर क्लिक करें।
- लिंक चुनें – “Preliminary Result for SBI Clerk Exam Held on 20th, 21st, and 27th September 2025”।
- अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
- सबमिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड कर PDF रूप में सेव करें।
SBI Clerk Prelims कट-ऑफ
कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक होते हैं जो उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए पात्र बनाते हैं। परीक्षा के स्तर, रिक्तियों की संख्या और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर हर राज्य और श्रेणी (Category) की कट-ऑफ अलग-अलग होती है। इस वर्ष की एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा, इसलिए कट-ऑफ में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है और इसे रिजल्ट के साथ ही जारी कर दिया गया है।
FAQs – SBI Clerk Result 2025
Q1. SBI Clerk Result 2025 कब जारी होगा?
A1. SBI Clerk Result 2025 को 4 नवंबर 2025 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
Q2. SBI Clerk रिजल्ट कहाँ देखें?
A2. उम्मीदवार www.sbi.co.in की “Careers” सेक्शन में जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Q3. क्या SBI Clerk परीक्षा में इंटरव्यू होता है?
A3. नहीं, अंतिम चयन केवल मेंस परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है।
Q4. रिजल्ट के साथ क्या जारी किया जाएगा?
A4. रिजल्ट के साथ ही SBI Clerk Cut Off 2025 और स्कोर कार्ड भी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने कुल अंक, कट-ऑफ मार्क्स, और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी एक साथ देख सकते हैं।
Q5. मेंस परीक्षा कब होगी?
A5. SBI Clerk Mains Exam 2025 के 16 और 17 नवंबर 2025 को आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा की सटीक तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
मैं तृप्ति , Oliveboard में सीनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ। यहाँ मैं ब्लॉग कंटेंट रणनीति और निर्माण के साथ-साथ Telegram और WhatsApp जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स पर कम्युनिटी एंगेजमेंट की ज़िम्मेदारी संभालती हूँ। बैंकिंग परीक्षाओं से जुड़े कंटेंट और SEO ऑप्टिमाइज़ेशन में तीन से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, मैंने SSC, बैंकिंग, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं जैसे लोकप्रिय एग्ज़ाम्स के लिए कंटेंट विकास का नेतृत्व किया है।






