RRB Gramin Bank Me Documents Kya Kya Chahie: जरूरी दस्तावेज, ID Proof की लिस्ट
RRB Gramin Bank में Documents की जरूरत आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा और Document Verification/Joining तक अलग-अलग चरणों में होती है। IBPS RRB 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय फोटोग्राफ, सिग्नेचर, Left Thumb Impression, Hand Written Declaration और SSC/SSLC/10वीं या समकक्ष प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके अलावा, लागू होने पर उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र, EWS Certificate, Disability Certificate/UDID Card और अन्य संबंधित प्रमाण पत्र भी तैयार रखने होंगे।
RRB Gramin Bank में कौन-कौन से Documents चाहिए?
IBPS RRB CRP RRBs XV के तहत Office Assistants (Multipurpose) और Officers Scale I, II एवं III के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी पात्रता और पहचान के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज संबंधित चरण पर प्रस्तुत करने होंगे। RRB Gramin Bank भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित Documents तैयार रखने चाहिए:
| Documents | कब जरूरत होगी? |
| पासपोर्ट साइज Photograph | ऑनलाइन आवेदन |
| Signature | ऑनलाइन आवेदन |
| Left Thumb Impression | ऑनलाइन आवेदन |
| Hand Written Declaration | ऑनलाइन आवेदन |
| SSC/SSLC/10वीं या Equivalent Certificate | ऑनलाइन आवेदन और आगे की प्रक्रिया |
| Photo ID Proof | परीक्षा/इंटरव्यू |
| Graduation Marksheet/Certificate | Document Verification/Interview/Joining |
| Date of Birth Proof | Document Verification/Interview/Joining |
| Caste Certificate | SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए |
| EWS Income & Asset Certificate | EWS उम्मीदवारों के लिए |
| Disability Certificate/UDID Card | PwBD उम्मीदवारों के लिए |
| Scribe Certificate | पात्र उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो |
| Experience Certificate | संबंधित Officer posts के लिए, यदि लागू हो |
| Ex-Servicemen Documents | ESM उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो |
| NOC | सरकारी/PSU आदि में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए |
RRB आवेदन के समय कौन-कौन से Documents चाहिए?
IBPS RRB 2026 का ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले उम्मीदवारों को कुछ Documents की scanned/digital copies तैयार रखनी होंगी। Notification के अनुसार, उम्मीदवारों को Photograph, Signature, Left Thumb Impression, Hand Written Declaration और SSC/SSLC/10th Standard या Equivalent Certificate upload करना होगा। पात्र उम्मीदवारों के लिए संबंधित Certificate/UDID Card और अन्य लागू प्रमाण पत्र भी upload करने होंगे। इसके अलावा, registration के दौरान webcam या mobile phone के माध्यम से photograph capture करके upload करनी होगी।
1. Passport Size Photograph
उम्मीदवार की recent passport-size colour photograph होनी चाहिए। फोटो का preferred dimension 200 × 230 pixels है और file size 20 KB से 50 KB के बीच होना चाहिए। फोटो हल्के, preferably white, background में होनी चाहिए और चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। इसके अलावा, आवेदन के दौरान उम्मीदवार को webcam या mobile phone से अपना photograph capture करके भी upload करना होगा।
2. Signature
Signature सफेद कागज पर Black Ink Pen से किया हुआ होना चाहिए। इसका preferred dimension 140 × 60 pixels और file size 10 KB से 20 KB होना चाहिए। Signature स्पष्ट होना चाहिए और CAPITAL LETTERS में Signature स्वीकार नहीं किया जाएगा।
3. Left Thumb Impression
उम्मीदवार को सफेद कागज पर Black या Blue Ink से Left Thumb Impression देना होगा। इसका preferred dimension 240 × 240 pixels at 200 DPI, यानी लगभग 3 cm × 3 cm, और file size 20 KB से 50 KB होना चाहिए। यदि उम्मीदवार का Left Thumb उपलब्ध नहीं है, तो Notification में Right Thumb अथवा परिस्थितियों के अनुसार अन्य उंगली/Toe Impression के विकल्प भी दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में upload किए गए document में संबंधित finger और left/right hand या toe का उल्लेख करना होगा।
4. Hand Written Declaration
Hand Written Declaration उम्मीदवार की अपनी handwriting में English language में लिखा होना चाहिए। इसे Black Ink से सफेद कागज पर लिखा जाना चाहिए और CAPITAL LETTERS में नहीं होना चाहिए। इसका preferred dimension 800 × 400 pixels at 200 DPI और file size 50 KB से 100 KB होना चाहिए।
Notification में Hand Written Declaration का text इस प्रकार दिया गया है:
“I, __________ (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will submit the supporting documents as and when required.”
5. SSC/SSLC/10वीं या Equivalent Certificate
उम्मीदवार को SSC/SSLC/10th Standard या Equivalent Certificate की scanned copy भी upload करनी होगी। यह document PDF format में होना चाहिए, page size A4 होना चाहिए और file size 500 KB से अधिक नहीं होना चाहिए। Document स्पष्ट और readable होना चाहिए।
RRB Exam में कौन सा ID Proof चाहिए?
RRB परीक्षा के समय उम्मीदवार को Call Letter के साथ एक valid photo ID proof की photocopy ले जानी होगी। ID proof पर नाम वही होना चाहिए जो Call Letter में दर्ज है। Notification में स्वीकार किए जाने वाले ID Proof में निम्न शामिल हैं:
- PAN Card
- Passport
- Permanent Driving License
- Voter’s Card with photograph
- Bank Passbook with photograph
- Gazetted Officer/People’s Representative द्वारा जारी Photo Identity Proof
- Recognised College/University का Identity Card
- Aadhaar/e-Aadhaar Card with photograph
- Employee ID
- Bar Council Identity Card with photograph
Ration Card और Learner’s Driving License को valid ID proof के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को परीक्षा के दिन original photo ID proof भी प्रस्तुत करना होगा और उसकी photocopy Call Letter के साथ जमा करनी होगी।
RRB Document Verification के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
Document Verification/Interview/Joining के समय उम्मीदवारों को अपने eligibility और identity से संबंधित Documents original और self-attested photocopies के साथ निर्धारित क्रम में प्रस्तुत करने होंगे। आवश्यक Documents प्रस्तुत नहीं करने पर उम्मीदवार को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
1. Interview Call Letter: Officers Scale I, II और III के लिए shortlisted candidates को valid Interview Call Letter का printout प्रस्तुत करना होगा।
2. Online Application Form: उम्मीदवार को CRP RRBs-XV के लिए registered system-generated online application form का valid printout भी प्रस्तुत करना होगा।
3. Date of Birth Proof: उम्र के प्रमाण के लिए Birth Certificate या SSLC/Class 10 Certificate जिसमें Date of Birth दर्ज हो, प्रस्तुत किया जा सकता है।
4. Photo ID Proof: उम्मीदवार को Notification में निर्धारित valid Photo Identity Proof प्रस्तुत करना होगा।
5. Educational Qualification Documents: उम्मीदवार को अपने पद के अनुसार Graduation Marksheet/Certificate या संबंधित Educational Qualification Certificate प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ Board/University से ऐसा document भी देना होगा जिससे यह प्रमाणित हो कि eligibility qualification का result 21 September 2026 तक घोषित हो चुका था।
6. Experience Certificate: जहां post के लिए experience आवश्यक है, वहां उम्मीदवार को 21 September 2026 तक का Experience Certificate प्रस्तुत करना होगा। Notification के अनुसार Hardcopy, digitally signed copy या valid email ID से received experience certificate, verification के अधीन, स्वीकार किया जा सकता है।
7. Caste Certificate: SC/ST/OBC category के उम्मीदवारों को competent authority द्वारा निर्धारित prescribed format में Caste Certificate प्रस्तुत करना होगा। OBC candidates के लिए applicable Non-Creamy Layer requirement का भी ध्यान रखना जरूरी है। OBC candidates को Government of India के prescribed format में Non-Creamy Layer clause वाला valid OBC certificate, जो 01 April 2026 या उसके बाद जारी हुआ हो, निर्धारित stage तक रखना होगा।
8. EWS Certificate: EWS category के उम्मीदवारों को competent authority द्वारा जारी prescribed format में Income and Asset Certificate प्रस्तुत करना होगा।
NOTE: Notification के अनुसार EWS certificate 2026-27 के लिए valid होना चाहिए, जो Financial Year 2025-26 से संबंधित हो।
9. Disability Certificate/UDID Card: PwBD candidates को prescribed format में जारी Valid Disability Certificate/UDID Card प्रस्तुत करना होगा।
10. Scribe Certificate: जिन eligible candidates को examination में Scribe की सुविधा चाहिए और जिनकी specified disability के कारण writing limitation है, उन्हें competent medical authority of a Government healthcare institution द्वारा जारी निर्धारित certificate प्रस्तुत करना होगा।
Ex-Servicemen Candidates के लिए Documents
Ex-Servicemen candidates के लिए अलग-अलग documents निर्धारित किए गए हैं। Officers के लिए Ex-Serviceman candidate को Service/Discharge Book, Pension Payment Order और last/present rank का documentary proof प्रस्तुत करना होगा। Office Assistants (Multipurpose) के लिए released/retired Ex-Servicemen candidates को applicable Discharge Certificate/Pension Payment Order, rank proof और prescribed Proforma A आदि प्रस्तुत करने होंगे। Serving candidates के लिए prescribed Proforma B, Proforma C और applicable release-related documents आवश्यक हो सकते हैं।
Government Job में काम कर रहे Candidates के लिए NOC
यदि कोई candidate Government Office, Quasi-Government Office, Public Sector Undertaking, Nationalised Bank या Financial Institution में कार्यरत है, तो उसे Interview के समय employer से जारी original No Objection Certificate (NOC) प्रस्तुत करना होगा। NOC उपलब्ध नहीं होने पर candidature पर विचार नहीं किया जाएगा।
RRB Documents से जुड़ी जरूरी बातें
उम्मीदवारों को सभी documents स्पष्ट, readable और निर्धारित format में upload करने चाहिए। Photograph, Signature, Thumb Impression, Hand Written Declaration या Certificates के smudged/blurred होने पर application reject हो सकता है। सभी scanned documents के लिए Notification में minimum 200 DPI scanner resolution और True Colour की सलाह दी गई है।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपने Documents के original और photocopies सुरक्षित रखने चाहिए क्योंकि eligibility और identity की verification recruitment process के दौरान की जाएगी। RRBs educational qualification, caste certificate, OBC NCL, EWS certificate और disability certificate/UDID Card आदि की validity और authenticity verify कर सकते हैं।
RRB Gramin Bank Documents Checklist
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इस checklist के अनुसार अपने Documents तैयार कर सकते हैं:
- Recent Passport Size Photograph
- Signature
- Left Thumb Impression
- Hand Written Declaration
- SSC/SSLC/10th या Equivalent Certificate
- Valid Photo ID Proof
- Date of Birth Proof
- Graduation Marksheet/Certificate
- Relevant Educational Qualification Certificate
- Caste Certificate, यदि लागू हो
- OBC NCL Certificate, यदि लागू हो
- EWS Income & Asset Certificate, यदि लागू हो
- Disability Certificate/UDID Card, यदि लागू हो
- Scribe Certificate, यदि लागू हो
- Experience Certificate, यदि लागू हो
- Ex-Servicemen Documents, यदि लागू हो
- NOC, यदि Government/PSU आदि में कार्यरत हैं
- Online Application Form का Printout
- संबंधित Call Letter
- सभी आवश्यक Documents की Original और Self-Attested Photocopies
| निःशुल्क परीक्षा तैयारी PDF (Free Exam Preparation PDFs) | डाउनलोड लिंक (Download Link) |
| पिछले 6 महीनों का करेंट अफेयर्स (Last 6 Months Current Affairs) – हिंदी एवं अंग्रेज़ी | यहाँ क्लिक करें |
| मासिक करेंट अफेयर्स PDF (Monthly Current Affairs PDF) | यहाँ क्लिक करें |
| साप्ताहिक करेंट अफेयर्स PDF (Weekly Current Affairs PDF) | यहाँ क्लिक करें |
| दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) | यहाँ क्लिक करें |
| बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता (Banking and Financial Awareness) | यहाँ क्लिक करें |
| 100 महत्वपूर्ण बैंकिंग टर्म्स (100 Important Banking Terms) | यहाँ क्लिक करें |
| स्पीड मैथ किट (Speed Math Kit) | यहाँ क्लिक करें |
FAQs
Q1: RRB Gramin Bank 2026 में आवेदन के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
A1: आवेदन के लिए Passport Size Photograph, Signature, Left Thumb Impression, Hand Written Declaration और SSC/SSLC/10वीं का Certificate चाहिए। लागू होने पर संबंधित Certificate भी अपलोड करना होगा।
Q2: RRB Gramin Bank Exam 2026 में कौन सा ID Proof मान्य है?
A2: उम्मीदवार PAN Card, Passport, Permanent Driving Licence, Voter ID, Bank Passbook with Photograph, Aadhaar/e-Aadhaar, College/University ID, Employee ID आदि में से वैध Photo ID Proof ले जा सकते हैं। Ration Card और Learner’s Driving Licence मान्य नहीं हैं।
Q3: RRB Gramin Bank Document Verification 2026 के लिए क्या-क्या चाहिए?
A3: Document Verification के समय Call Letter, Online Application Form का Printout, Date of Birth Proof, Photo ID, Educational Qualification Documents, Experience Certificate (यदि लागू हो), Caste Certificate, EWS Certificate और Disability/UDID Certificate (यदि लागू हो) जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Q4: क्या RRB Gramin Bank 2026 में Caste Certificate जरूरी है?
A4: SC/ST/OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को Document Verification/Interview के समय निर्धारित प्रारूप में संबंधित Caste Certificate प्रस्तुत करना होगा। OBC उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए निर्धारित प्रमाणपत्र की आवश्यकताओं का पालन करना होगा।
Q5: RRB Gramin Bank 2026 में EWS और PwBD उम्मीदवारों को कौन से Documents चाहिए?
A5: EWS उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में Valid Income & Asset Certificate और PwBD उम्मीदवारों को Valid Disability Certificate/UDID Card प्रस्तुत करना होगा। लागू होने पर Writing Difficulty या Scribe से संबंधित निर्धारित Certificate भी देना होगा।
- IBPS RRB PO इंटरव्यू में क्या होता है? डेट, वेटेज, प्रश्न
- IBPS RRB PO Cut Off Trends 2021-2025: State Wise Analysis
- IBPS RRB Clerk Kya Kaam Karta Hai? Work Profile Jane
- Gramin Bank Clerk Exam Pattern 2026: प्रीलिम्स और मेन्स पैटर्न
- RRB Gramin Bank Kya Hota Hai? जानें परीक्षा, पद, योग्यता, सैलरी और तैयारी की पूरी जानकारी
- Gramin Bank Ke Form Kab Bhare Jaenge 2026: आवेदन तिथि, पात्रता, फीस और पूरी जानकारी
मैं तृप्ति , Oliveboard में सीनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ। यहाँ मैं ब्लॉग कंटेंट रणनीति और निर्माण के साथ-साथ Telegram और WhatsApp जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स पर कम्युनिटी एंगेजमेंट की ज़िम्मेदारी संभालती हूँ। बैंकिंग परीक्षाओं से जुड़े कंटेंट और SEO ऑप्टिमाइज़ेशन में तीन से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, मैंने SSC, बैंकिंग, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं जैसे लोकप्रिय एग्ज़ाम्स के लिए कंटेंट विकास का नेतृत्व किया है।






