RRB Group D Exam Date 2021: जारी हुई रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथि, देखें

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने मार्च 2019 के महीने में 1 लाख से अधिक ग्रुप डी रिक्तियां जारी  की थी। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको RRC/ RRB Group D Exam date 2021 के बारे में नवीनतम अपडेट प्रदान  करना है। रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, RRC/ RRB Group D Exam date 2021 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में अस्थायी रूप से आयोजित होने जा रहा है,  वैश्विक महामारी एवं मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए और कोविड -19 से बचने के लिए समय-समय पर जारी किए गए सरकारी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी।  

RRC/ RRB परीक्षा तिथि पर नवीनतम अपडेट

  1. CEN No. RRC-01/2019 में प्रदान किए गए विवरण के अनुसार CBT परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में अस्थायी रूप से आयोजित होगी, जिसे मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन कोविड -19 महामारी से निपटने के उपायों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा। 
  2. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के परीक्षा शहर (केंद्र) और यात्रा प्राधिकरण की तिथि को देखने और डाउनलोड करने का लिंक सभी आरआरबी वेबसाइटों पर नियत समय पर यानी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
  3. परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में उल्लिखित CBT तिथि से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है ।
  4. उन 4,85,607 उम्मीदवारों के संबंध में जिनके आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और/या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे, उनके लिए संशोधन लिंक 15.12.2021 से 26.12.2021 तक आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर फोटो और/या  हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए लाइव रहेगा। जिसे एक बार ही संशोधित किया जा सकेगा। इसके बाद, फोटो/हस्ताक्षर की वैधता के संबंध में आरआरबी का निर्णय अंतिम और उम्मीदवारों के लिए बाध्यकारी होगा। इस प्रक्रिया में, जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार किया गया था, उन्हें भी CEN No. RRC01/2019 की CBT परीक्षा के बाद के चरणों में निर्धारित किया जाएगा।

 RRB GROUP D सीबीटी के लिए परीक्षा कार्यक्रम पर आधिकारिक सूचना को यहां डाउनलोड करें

RRC/ RRB Group D परीक्षा तिथि और महत्वपूर्ण

आयोजन महत्वपूर्ण तिथियां
आरआरबी स्तर 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 12.03.2019 
आवेदन करने की अंतिम तिथि 12.04.2019
आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि23.04.2019
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति25.07.2019
आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि  परीक्षा से 10 दिन पहले
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 202123 फरवरी 2022 कई चरणों में आयोजित की जाएगी 
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन संशोधन लिंक15.12.2021 से 26.12.2021

अब एक नजर RRC/ RRB Group D Exam के संबंध में महत्वपूर्ण विवरण पर डालते हैं ।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न

RRC/ RRB Group D  चयन प्रक्रिया में 3 चरण होते हैं जो इस प्रकार हैं:

चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षण

चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षण

चरण 3:दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए परीक्षा पैटर्न  ।

खंडप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य विज्ञान2525
गणित2525
सामान्य बुद्धि और तर्क3030
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स2020
कुल100100

नोट: परीक्षा को पूरा करने का समय  90 मिनट है

नोट:   इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र

RRB Group D CBT Exam  नीचे दी गई तालिका के अनुसार विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

RRB क्षेत्र शहर
आंध्र प्रदेशअमलापुरम, अनंतपुर, भीमावरम, चल्लापल्ली, चिराला, चित्तूत, एलुरु, गूटी, गुडीवाडा, गुडूर, गुंटूर, कडपा, काकीनाडा, कांचिकचेरा, कवाली, कुरनूल, नंदयाल, नरसापुरम, नरसरावपेट, नेल्लोर, ओंगोल, राजमुंदरी, नरसरावपेट, नेल्लोर, ओंगोल, प्रोदत्तूर राजमपेट, श्रीकाकुलम, सुरमपलेम, तडीपल्लीगुडेम, टेककली, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, वुजुबाग्रान
असमडिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोहराट, कोकराझार, सिलचर, तेजपुर
बिहारआरा, औरंगाबाद, भागलपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सीवान
चंडीगढ़चंडीगढ़
दिल्ली/एनसीआरगाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नई दिल्ली, नोएडा
गुजरातअहमदाबाद, आनंद, भरूच, भावनगर, भुज, दादरा, गांधीनगर, गोधरा, हिम्मतनगर, जामनगर, जूनागढ़, मेहसाणा, नडियाद, नवसारीम, राजकोट, सिलवासा, सूरत, सुरेंद्रनगर, वडोदरा, वलसाड, वापी
हरियाणाअंबाला, बहादुरगढ़, गुड़गांव, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, मोहिंदरगढ़, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुना नगर
कर्नाटकबागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बीजापुर, चिकबल्लापुर, चिकमगलपुर, दावणगरे, धारवाड़, गडग, गुलबर्ग, हसन, हुबली, कोलार, मैंगलोर, मैसूर, पुत्तूर, शिमोगा, सुरथकल, तुमकुर, उडुपी, उत्तर कन्नड़
महाराष्ट्रअहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलाडेना, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, जलगांव, लातूर, मडगांव, मुंबई, नागपुर, नंदुरबार, नासिक, नवी मुंबई, पंढरपुर, परभणी, पिंपरी, चिंचवड़, पुणे, रायगढ़ , रत्नागिरी, संगमनेर, सांगली, सतारा, सोलापुर, सिंधुदुर्ग, ठाणे, वर्धा, वाशिम, यवतमाल
पंजाबअबोहर, अमृतसर, बनूर, बरनाला, भटिंडा, फतेहगढ़, साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, खन्ना, लुधियाना, मलौत, मोगा, मोहाली, मुक्तसर, नवांशहर, पठानकोट, पटियाला, फगवाड़ा, रोपड़, संगरूर
राजस्थानआबू रोड, अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, पाली मारवाड़, सीकर, श्रीगनागनगर, टोंक, उदयपुर
उत्तर प्रदेशआगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, अमरोहा, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, फैजाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, कौशाम्बी, लखनऊ, मथुरा, सीतापुर, सुल्तानपुर, वाराणसी
पश्चिम बंगालआसनसोल, बांकुरा, बरहामपुर, बिष्णुपुर, बर्दवान, दुर्गापुर, हल्दिया, हुगली, कल्याणी, कोलकाता, ग्रेटर कोलकाता, कृष्णानगर, सिलीगुड़ी

RRC/ RRB Group D exam date 2021 के लिए  इस ब्लॉग में बस इतना ही। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि के लिए Oliveboard  के साथ बने रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरआरबी ग्रुप डी 2021 के लिए परीक्षा तिथियां क्या है?

CEN No. RRC-01/2019 में प्रदान किए गए विवरण के अनुसार CBT परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में अस्थायी रूप से आयोजित होगी, जिसे मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन कोविड -19 महामारी से निपटने के उपायों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा। 

आरआरबी ग्रुप डी 2020-21 के लिए कितनी रिक्तियां घोषित की गई हैं?

आरआरबी ग्रुप डी 2020-21 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना में आरआरबी द्वारा लगभग 1,03,769 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

आरआरबी ग्रुप डी 2021 के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा मानदंड क्या है?

उम्मीदवार की आयु 01.07.2019 को 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में आयु में छूट भी दी गई है

रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन शुल्क कितना  है?

जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 250 रुपये है।


BANNER ads

Download 500+ Free Ebooks (Limited Offer)👉👉

X