RRB Group D: क्या 2022 में होगी परीक्षा? जानें वजह

23 फरवरी से शुरू होने वाली आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा ( Railway Group D Exam ) एक बार फिर संकट में पड़ सकती है। बहुप्रतीक्षित रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पर फिर से कोरोना महामारी का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस अन्य देशो के साथ ही भारत में भी बढ़ने लगे है। ओमिक्रॉन तेजी से भारत में पैर पसार रहा है। रेलवे की इस भर्ती में ग्रुप डी की 1.03 लाख वैकेंसी भरी जाएंगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। ओमिक्रॉन के प्रसार के बीच रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए पूरी सुरक्षा के साथ परीक्षा आयोजित करना और अभ्यर्थियों के लिए ऐहतियात बरतते हुए एग्जाम देना बड़ी चुनौती है। RRB Group D की परीक्षा के बारे में पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

ओमीक्रॉन को देखते हुए देश के विभिन्न राज्यों में कई तरह की पाबंदियां फिर से लागू कर दीं गई हैं। कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 518 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 141 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। मंत्रालय के अनुसार देशभर में 24 घंटे में कोरोना के भी 6,987 नए मामले सामने आए हैं।

गौरतलब है कि ये भर्ती रेलवे ने फरवरी-मार्च 2019 में निकाली थी। अभ्यर्थी लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। कभी परीक्षा एजेंसी न मिलने की वजह से तो कभी कोरोना महामारी की वजह से ये भर्ती परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की डेट घोषित करने की मांग को लेकर कई महीनों तक सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों का आंदोलन भी चला। कोरोना नियंत्रण में आने के बाद आखिरकार 8 दिसंबर को सरकार ने भर्ती परीक्षा का शे्ड्यूल घोषित किया। लेकिन अब कोरोना बढ़ने के चलते बेरोजगार अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा टलने का डर सताने लगा है। 

एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका खत्म

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन और एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया 26 दिसंबर को खत्म हो गई। इस सुविधा के जरिए रेलवे ने उन अभ्यर्थियों को अपनी उम्मीदवारी पक्की करने का एक और मौका दिया जिनके आवेदन अमान्य फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने संबंधी गलती के चलते खारिज कर दिए गए थे। आपको बता दें कि गलत फोटो और सिग्नेचर की वजह से 485607 आवेदन पत्र रिजेक्ट किए गए थे। 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2022 से विभिन्न चरणों में शुरू होगी। परीक्षा की अभ्यर्थीवार शहर व तिथि की डिटेल एग्जाम डेट से 10-10 दिन पहले जारी की जाएगी। जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले ही डाउनलोड कर सकेंगे। 

RRC Group D CBT परीक्षा पैटर्न

RRB Group D भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित तीन चरण शामिल हैं:

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह 90 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा होगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) : इसमें कुछ कार्यों के माध्यम से एक उम्मीदवार की शारीरिक क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा। ये पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग होंगे।
  • दस्तावेज़ सत्यापन
खंड प्रश्नों की संख्याअंकसमय
सामान्य विज्ञान252590 मिनट
गणित2525
सामान्य बुद्धि और तर्क3030
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स2020
कुल100100

CBT में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓  अंक काटा जायेगा।

RRB Group D परीक्षा 2021 के लिए COVID-19 दिशा निर्देश

  1. COVID-19 दिशानिर्देशों के अनुसार, सुनिश्चित करें कि आपके पास फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर है। उनके बिना, आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  2. किसी भी स्थिति में, उम्मीदवारों को अपना फोटो आईडी परीक्षण केंद्र में ले  जाना होता है। कृपया ध्यान दें कि सेल फोन में प्रवेश पत्र की कोई सॉफ्ट कॉपी सत्यापन के लिए स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि आप प्रवेश पत्र  भूल जाते हैं, तो आपको उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  3. हॉल के अंदर मोबाइल फोन, पेजर और अन्य संचार उपकरणों जैसी वस्तुओं की अनुमति नहीं है। उन्हें ले जाने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  4. परीक्षा से एक दिन पहले , बहुत अधिक तनाव न लें। सकारात्मक बने रहें। ध्यान करने या परिवार के साथ समय बिताएं।

उम्मीदवारों का थर्मो गन का उपयोग करके प्रवेश गेट पर तापमान की जांच की जाएगी। निर्धारित सीमा से अधिक तापमान वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RRB Group D परीक्षा को कैसे अटेम्प्ट करें?

  • करेंट अफेयर्स एक स्कोरिंग सेक्शन है, पिछले 6 महीनों के करेंट अफेयर्स को अच्छे से पढ़ें ।
  • इतिहास, भूगोल और हाल की घटनाओं के महत्वपूर्ण तथ्यों पर भी ध्यान दें
  • उन विकल्पों को जानें जिन्हें आप प्रश्नों को हल करते समय पहले ही खारिज कर सकते हैं।
  • यदि आप चारों विकल्पों के बारे में पूरी तरह से अनिश्चित हैं, तो प्रश्न को अटेम्प्ट ना करें।

RRB Group D मॉक टेस्ट सीरीज़

RRB Group D मॉक टेस्ट आपको वास्तविक परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेगा और इससे  आपको अनुमान मिलेगा कि परीक्षा में दबाव और स्थिति कैसी होगी और इससे आपको अधिक आत्मविश्वास और अच्छी तैयार करने में मदद मिलेगी। ये मॉक टेस्ट आपको आपके मजबूत विषयों और कमजोर विषयों को पहचानने और समझने में भी मदद करेंगे ताकि आप उन पर बेहतर तरीके से काम कर सकें। जांचें कि आपके लिए स्टोर में क्या है:

  • आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए 10 फुल लेंथ मॉक टेस्ट
  • Qs के स्तर का परीक्षण करने के लिए पहला मॉक टेस्ट फ्री
  • जीके नोट्स
  • मुफ्त ई-बुक 

नोट:

  • मॉक टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध हैं
  • मोबाइल ऐप या पीसी पर टेस्ट अटेम्प्ट कर सकते हैं

आरआरबी ग्रुप डी शिफ्ट टाइम – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी कब आयोजित होने जा रहा है?

रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा 2021 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में अस्थायी रूप से आयोजित होने जा रहा है, जिसे मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन कोविड -19 महामारी से निपटने के उपायों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा। 

CBT के लिए अपेक्षित RRB Group D शिफ्ट टाइम क्या है?

CBT के लिए अपेक्षित आरआरबी ग्रुप डी शिफ्ट टाइम है – शिफ्ट 1 (सुबह 09.00 से सुबह 10.30 बजे तक) शिफ्ट 2 (दोपहर 12.30 से दोपहर 2.00 बजे तक ) शिफ्ट 3 (शाम 4.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक) ।

क्या आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में अनुभागीय समय है?

नहीं, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कोई अनुभागीय समय नहीं है।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कितनी शिफ्ट होते है?

2 शिफ्ट है । आरआरबी ग्रुप दो पालियों में आयोजित होने जा रहा है।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कितने चरण होते हैं?

आरआरबी समूह ‘डी’ भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित तीन चरण शामिल हैं:
1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह 90 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा होगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) : इसमें कुछ कार्यों के माध्यम से उम्मीदवार की शारीरिक क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा। ये पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग होंगे।
3. दस्तावेज़ सत्यापन


BANNER ads

Download 500+ Free Ebooks (Limited Offer)👉👉

X