UPSSSC PET परीक्षा (इंग्लिश और हिंदी में)

UPSSSC PET परीक्षा 2021- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET (प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा ग्रुप C पदों की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। इस लेख में आप UPSSSC की महत्वपूर्ण तिथियों, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, परीक्षा का पैटर्न और कई अन्य बातों के बारे में जानेंगे। UPSSSC PET परीक्षा के बारे में सब कुछ जानने के लिए और परीक्षा की तैयारी कैसे करें, इसके लिए पूरा लेख पढ़ें।

UPSSSC-PET Free Test

UPSSSC PET परीक्षा 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

UPSSSC PET परीक्षा 2021 की महत्वपूर्ण घटनाएं UPSSSC PET            परीक्षा 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021 की आरंभ तिथि         25 मई 2021

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2021

आवेदन शुल्क 2021 के भुगतान की अंतिम तिथि  25 जून 2021

आवेदन पत्र 2021 में सुधार की अंतिम तिथि  28 जून 2021

एडमिट कार्ड 2021 जारी करने की तिथि

UPSSSC PET 2021 की परीक्षा तिथि  28 अगस्त 2021

UPSSSC 2021 की परिणाम तिथि घोषणा की जाएगी

Also Read: UPSSSC PET सैलरी और जॉब प्रोफाइल

UPSSSC PET परीक्षा ऑनलाइन आवेदन करें

UPSSSC PET परीक्षा देने के लिए इच्छुक प्रत्याशी UPSSSC PET की आधिकारिक वेबसाइट- http://upsssc.gov.in/Default.aspx पर आवेदन कर सकते हैं।

प्रत्याशी को नीचे सूचीबद्ध आवेदन पत्र को सुचारू रूप से भरने के लिए चरणों की श्रृंखला का पालन करने की आवश्यकता है:

चरण 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट- http://upsssc.gov.in/Default.aspx पर जाएं।

चरण 2: लिस्टेड टैब से, “कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन” चुनें।

चरण 3: स्क्रीन PET परीक्षा की नोटिफिकेशन प्रदर्शित करेगी। अब, “अप्लाइ” पर क्लिक करें।

चरण 4: यदि आप नए हैं, तो लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप सभी विवरणों से अवगत हैं और डिक्लेरेशन को स्वीकार करते हैं।

चरण 5: अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पता, संपर्क, क्वालिफिकेशन डिटेल आदि सहित सभी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी।

चरण 6: अब, आपको ऑनलाइन आवेदन को रेफर करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेज या इमेज (आवश्यकता के अनुसार)अपलोड करने होंगे । फोटो और हस्ताक्षर का फॉर्मैट  (jpg/jpeg/png) में होना चाहिए। फ़ाइल का आकार 5 kb से 30 kb के बीच होना चाहिए।

चरण 7: जरूरी विवरण देने और लागू शुल्क का भुगतान करने के बाद, पेमेंट सेक्शन में आगे बढ़ें।

चरण 8: आवेदन पत्र हमेशा प्रिंट करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए रखें। यह भरे गए आवेदन का हार्डकॉपी प्रमाण है।

UPSSSC PET परीक्षा योग्यता का मानदंड

 UPSSSC PET परीक्षा के लिए की आयु सीमा और शैक्षिक योग्यताएँ इस प्रकार हैं

1. आयु सीमा

1 जुलाई 2021 को उम्मीदवार की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह आयु सीमा मानदंड नीचे सूचीबद्ध लोगों के अलावा अन्य सभी व्यक्तियों के लिए लागू है:

  • अन्य पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति: आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है। इसका मतलब है कि इन जातियों से संबंधित व्यक्ति  जिनकी आयु 18-45 वर्ष (1 जुलाई 2021 तक) के बीच है, आवेदन कर सकते हैं।
  • स्पोर्ट्स पर्सन कैंडिडेट: आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है। इसका मतलब है कि इस श्रेणी से संबंधित व्यक्ति  जिनकी आयु 18-45 वर्ष (1 जुलाई 2021 तक) के बीच है, आवेदन कर सकते हैं।
  • एक्स सर्विस कैंडिडेट: आयु सीमा में 3 वर्ष तक की छूट दी गई है। इसका मतलब है कि इस श्रेणी से संबंधित व्यक्ति जिनकी आयु 18-43 वर्ष (1 जुलाई 2021 तक) के बीच है, आवेदन कर सकते हैं।
  • शारीरिक रूप से विकलांग (PWD) कैंडिडेट: आयु सीमा में 15 वर्ष तक की छूट दी गई है। इसका मतलब है कि इस श्रेणी से संबंधित व्यक्ति  जिनकी आयु 18-45 वर्ष (1 जुलाई 2021 तक) के बीच है, आवेदन कर सकते हैं।

2. शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों ने स्वीकृत बोर्ड से हाई स्कूल शिक्षा (न्यूनतम 10 वीं कक्षा) पूरी की हो।

UPSSSC PET परीक्षा 2021 की चयन प्रक्रिया

UPSSSC ने सीमित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिक संख्या के कारण आगामी परीक्षाओं के लिए दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली का प्रस्ताव किया है। आगामी परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • Tier 1 – PET परीक्षा (उम्मीदवारों को PET परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करने होंगे)
  • Tier 2 – मुख्य परीक्षा/फिजिकल टेस्ट/स्किल टेस्ट (स्थिति के अनुसार)।

दो स्तरीय परीक्षा के पूरा होने के बाद आयोग उम्मीदवारों के आवश्यक दस्तावेजों को वेरीफाई करेगा।

UPSSSC PETपरीक्षा 2021 का पैटर्न

UPSSSC PET परीक्षा के लिए जारी ऑनलाइन अधिसूचना के अनुसार परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

  • परीक्षा का मोड: परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा का प्रकार: यह ऑब्जेक्टिव टाइप की प्रश्न परीक्षा होगी।
  • प्रश्नों की कुल संख्या: परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि: 2 घंटे।
  • कुल अंक: परीक्षा 100 अंकों के लिए है।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रति प्रश्न 1/4 या 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

UPSSSC PET परीक्षा अंक वितरण विवरण

परीक्षा में 5 खंड शामिल होंगे:

1. हिंदी

2. अंग्रेजी

3. गणित

4. सामान्य जागरूकता 

5. सामान्य ज्ञान

क्र सं.विषयप्रश्नों की संख्या / अंक
भारतीय इतिहास5/5
 भारतीय अर्थव्यवस्था5/5
3भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन5/5
4भारतीय संविधान और लोक प्रशासन5/5
5भूगोल5/5
6सामान्य विज्ञान5/5
7सामान्य हिंदी5/5
8सामान्य अंग्रेजी5/5
9प्राथमिक अंकगणित5/5
10लॉजिकल रीजनिंग5/5
11सामान्य जागरूकता10/10
12करेंट अफेयर्स10/10
13ग्राफ व्याख्या10/10
14तालिका व्याख्या और विश्लेषण10/10
15हिंदी अपठित अंश का विश्लेषण10/10
कूल 100/100

* प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

UPSSSC PET Exam परीक्षा सिलेबस 2021

  1. भारतीय इतिहास
  2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  3. भूगोल
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था
  5. भारतीय संविधान और लोक प्रशासन
  6. सामान्य विज्ञान
  7. प्राथमिक अंकगणित
  8. सामान्य हिंदी
  9. सामान्य अंग्रेजी
  10. लॉजिक एंड रीजनिंग
  11. करेंट अफेयर्स
  12. सामान्य जागरूकता

Also, Read for more information: UPSSSC PET अंक सीमा

UPSSSC PET एडमिट कार्ड 

PET एडमिट कार्ड UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/Default.aspx पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इसे वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और प्रिंटआउट लेना होगा। परीक्षा केंद्रों पर उन्हें एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी दिखानी होगी।

UPSSSC PET परीक्षा, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां त्वरित चरण दिए गए हैं:

चरण 1: वेबसाइट http://upsssc.gov.in/Default.aspx पर जाएं।

चरण 2: वेबसाइट को नीचे स्क्रॉल करें। एप्लीकेशन खंड के तहत, “एग्जामिनेशन इंटरव्यू” पर क्लिक करें।

चरण 3: “डाउनलोड रिटेन एग्जाम एडमिट कार्ड” पर क्लिक करें।

चरण 4: आपको पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग और ई-मेल सत्यापन कोड जैसे कुछ विवरण दर्ज करने होंगे। “डाउनलोड रिटेन एग्जाम एडमिट कार्ड” पर दबाएं और एक प्रिंटआउट लें।

UPSSSC PET परीक्षा उत्तर कुंजी 2021

परीक्षा निकाय आमतौर पर आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी करता है। इस तरह, आप अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और दिशानिर्देशों के आधार पर अपने समग्र स्कोर की गणना कर सकते हैं। तब तक आपको कट-ऑफ की घोषणा की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है।

UPSSSC PET परीक्षा 2021 का कट ऑफ

UPSSSC कट ऑफ हर पोस्ट में अलग-अलग होती है। उम्मीदवारों को संबंधित पदों के कट-ऑफ अंक की जांच करने की आवश्यकता होती है। कटऑफ परीक्षाओं के बाद घोषित की जाती है। आप सिर्फ परीक्षा समाप्त होने की प्रतीक्षा करें और UPSSSC का कट-ऑफ UPSSSC की वेबसाइट पर देखें।

UPSSSC PET परीक्षा 2021 की तैयारी के लिए टिप्स

आप सोच रहे होंगे कि “UPSSSC PET परीक्षा की तैयारी कैसे करें।” यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो तैयारी के दौरान आपकी मदद कर सकता हैं:

  • पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से पढ़ें और कम जरूरी और अधिक जरूरी टॉपिक को विभाजित करें। इस तरह आप कम जरूरी विषयों को समझने के लिए अपना समय और ऊर्जा बचाएंगे।
  • एक उचित समय सारिणी बनाएं। अपने समय को टॉपिक के हिसाब से विभाजित करें।
  • अपनी कॉन्सेप्ट को रटने के बजाय उन्हें सुधारें।
  • परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, यह समझने के लिए UPSSSC PET के पिछले परीक्षा के प्रश्नपत्रों को हल करें।
  • अंतिम समय में नई सामग्री या पुस्तकें न लें। यह केवल आपको भ्रमित करेगा।
  • आत्मविश्वास हासिल करने के लिए मॉक टेस्ट और सैंपल टेस्ट दें। यह टेस्ट  वास्तविक पेपर के समय आपके आत्मविश्वास और छमता को बढ़ाता है। तैयारी के लिए आप ओलिवबोर्ड (Oliveboard) जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।

लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ’S)

UPSSSC PET परीक्षा स्कोर की वैधता क्या है?

स्कोर 1 वर्ष के लिए मान्य होगा।

क्या UPSSSC PET परीक्षा के लिए एक व्यक्ति द्वारा दिए जाने वाले प्रयासों की संख्या की कोई सीमा है?

नहीं, UPSSSC PET परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों को आयु प्रतिबंधों का पालन करना होगा।

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए मुझे किन प्लेटफार्मों का उपयोग  करना चाहिए?

इसके लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जैसे ओलिवबोर्ड। यह उचित कोचिंग, मॉक टेस्ट, स्टडी टिप्स, ग्रुप सेशन आदि प्रदान करता है और किसी भी सवालों को हल भी करता है। आप Youtube का भी उपयोग कर सकते हैं।


BANNER ads

Leave a comment

Download 500+ Free Ebooks (Limited Offer)👉👉

X